अफगानिस्तान के जलालाबाद में फिर आतंकी हमला, 10 की मौत, 10 घायल
अफगानिस्तान के जलालाबाद के ननगाहर प्रांत में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज के मुताबिक यह हमला एक सरकारी बिल्डिंग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 10 की मौत हो गई है और 10 घायल हो गए हैं। यह बिल्डिंग एक सरकारी शिक्षा विभाग की बिल्डिंग है।
काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद के ननगाहर प्रांत में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज के मुताबिक यह हमला एक सरकारी बिल्डिंग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 10 की मौत हो गई है और 10 घायल हो गए हैं। यह बिल्डिंग एक सरकारी शिक्षा विभाग की बिल्डिंग है। ननगाहर के गर्वनर अतुल्ला खोग्यानी ने जानकारी दी है कि दो घंटे के बाद फिलहाल एनकाउंटर खत्म हो चुका है। जलालाबाद में ही पिछले दिनों एक बस पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें सिख और हिंदु समुदाय के करीब 19 लोगों की मौत हो गई थी। ताजा हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।













Click it and Unblock the Notifications