पाकिस्तान के युवक की हत्या के जुर्म में 10 भारतीयों को सजा-ए-मौत

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरी के लिए गए दस भारतीय युवकों को एक पाकिस्तानी युवक के कत्ल के जुर्म में अबु-धाबी की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।

चंड़ीगढ़। पंजाब राज्य के अलग-अलग हिस्सों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में काम करने के लिए गए दस युवकों को वहां की अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। ये सजा एक पाकिस्तानी युवक का कत्ल कर देने के जुर्म में दी गई है।

hang

अदालत ने सभी 10 लोगों को सजा 26 अक्टूबर को सुनाई है, लेकिन मामला मीडिया में नहीं आ पाया था। पंजाब में रहने वाले इन युवकों के परिजनों के भारत और पंजाब की सरकार से इन युवको बचाने की गुहार लगाए जाने के बाद मामला सुर्खियों में आया है।

ये मामला 2015 का है। 2015 के मध्य में पाकिस्तानी युवक की हत्या हुई थी। इन युवकों का पाकिस्तानी युवक के साथ शराब की ब्रिकी को लेकर किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में पाकिस्तानी युवक की हत्या की गई थी। जिसमें 10 भारतीयों को दोषी पाया गया है।

होटल व्यवसायी कर रहे युवकों को बचाने की कोशिश

जिन 10 लोगों को सजा सुनाई गई है, वो सभी वहां प्लंबर, राज मिस्त्री, बढ़ई और मजदूरी का काम करते थे। परिजन लगातार भारतीय सरकार से इन युवकों को किसी भी तरह बचा लेने की गुहार लगा रहे हैं।

दुबई के होटल व्यवसायी एसपी सिंह ओबरॉय इन युवकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। एसपी सिंह पहले भी संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते रहे हैं।

ओबेरॉय ने मारे गए युवक के परिजनों से पाकिस्तान में संपर्क करने की कोशिश की है। ओबेरॉय के मुताबिक, यदि मरने वाले शख्स के परिजन इनको माफ कर देंगे, तो इन युवकों की सजा टल जाएगी। सिंह चाहते हैं कि मृतक के परिजन कुछ रकम लेकर मामले में भारतीय युवकों को माफ कर दें, वो लगातार इसकी कोशिश में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+