मेक्सिको में ट्रक पलटने से 10 क्यूबा प्रवासियों की मौत, 25 घायल
मेक्सिको में बड़ा हादसा सामने आय़ा है। यहां सड़क हादसे में 10 प्रवासियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कार्गो ट्रक पलट जाने से इसमे सवार क्यूबा के 10 प्रवासियों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा दक्षिणी मेक्सिको के हाइवे पर हुआ है। हादसा रविवार की सुबह हुआ है।
ट्रक 27 क्यूबा के प्रवासियों को पिजप्पन-टोनाला हाईवे से लेकर आ रहा था, इसी दौरान यह हादसे का शिकार हो गया और इसमे सवार 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रक को चला रहा था, जिसकी वजह से उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मरने वालों में महिलाएं शामिल हैं, जिसमे एक नाबालिग भी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को उनके देश भेजा जाएगा।
बता दें कि एक हफ्ते के भीतर मेक्सिको में यह दूसरा बड़ा हादसा है। दोनों हादसों में प्रवासियों की मौत हुई है। इससे पहले गुरुवार को दो प्रवासियों की ट्रक पलटने से मौत हो गई थी।
गौर करने वाली बात है कि प्रवासी सेंट्रल अमेरिका और कैरेबिया से अक्सर मेक्सिको में ट्रक के जरिए यहां आते हैं, उन्हें यह उम्मीद होती है कि वह यहां से अमेरिका पहुंच सकते हैं।
2015 में यहां ट्रक पलटने से 55 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस ट्रक में भी प्रवासी सवार थे। यह हादसा भी सीमावर्ती इलाके में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications