कोबरा सांप के साथ संघर्ष में जान गंवा बैठा टाइगर रज्जाक

इंदौर। जंगल का राजा कहे जाने वाले शेर को एक कोबरे ने मौत की नींद सुला दी है। इंदौर के कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय में एक सफेद टाइगर की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गयी है। यह सफद टाइगर भिलाई से इंदौर के चिड़ियाघर में लाया गया था।

tiger

सफेद टाइगर को कोबरा ने शनिवार को सुबह काट लिया था जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि जंगल के पास से शेर के पिंजरे में कहीं से कोबरा सांप आ गया था। वहीं कोबरा और टाइगर के बीच हुए संघर्ष में कोबरा ने टाइगर को काट लिया।

वहीं चिड़ियाघर प्रशासन को इस घटना की जबतक खबर होती टाइगर की मौत हो गयी थी। दरअसल कोबरा के काटने के बाद टाइगर पिंजरे में तेजी से चक्कर काटने लगा था। उसे तेजी से घूमता देख जू कर्मी ने उसका पिंजरा खोल दिया। लेकिन पिंजरा खोलते वक्त राकेश ने घायल कोबरा को पिंजरे में पड़ा देखा। वहीं पिंजरा खोलने के कुछ ही देर बाद टाइगर अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गयी।

चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव का कहना है कि टाइगर रज्जन कोबरा से बचने के लिए संघर्ष किया लेकिन कोबरा ने टाइगर को काट लिया जिस वजह से जहर फैल गया। वहीं कोबरा को डिब्बे में बंद करके रखा गया है। उन्होंने कहा कि टाइगर का पोस्टमार्टम कराने के बाद चिड़ियाघर में ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+