Indore News: आश्रम में बच्चों की मौत का मामला, कमिश्नर ने लिया एक्शन

Indore News: संभागायुक्त दीपक सिंह ने इंदौर स्थित युग पुरूष धाम आश्रम में मानसिक दिव्यांग बच्चों की आकस्मिक मृत्यु के मामले की गंभीरता के मद्देनजर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने पीएचई, नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम के जल स्रोतों एवं पेयजल की जांच करते हुए तत्काल पेयजल संबंधित आवश्यक प्रबंध किए जाए।

Indore

उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज डीन, उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सीएमएचओ को निर्देश दिए कि, आश्रम में रहने वाले प्रत्येक बच्चे का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बच्चों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो। घटना के कारणों की गंभीरतापूर्वक जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि, आश्रम में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और साफ सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। आश्रम में किचन, भोजन, भवन में फर्श, शौचालय, बच्चों के कपड़े, बिस्तर आदि की समुचित व्यवस्थाओं को हाइजीन स्तर पर बेहतर किया जाए। आश्रम की बेहतर सफाई व्यवस्था के साथ सेनेटाइजेशन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संभागायुक्त सिंह ने संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को निर्देश दिए कि, विभाग द्वारा परदेशीपुरा स्थित संस्था में बच्चों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करें। युग पुरूष धाम आश्रम के कुछ बच्चों को जिले में संचालित अन्य संस्थाओं में स्थानांतरित करने संबंधित आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर रोशन राय, एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय, पीएचई, नगर निगम सहित अन्य विभागों के संभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

इंदौर के पंचकुइयां स्थित युगपुरूष धाम बौद्धिक विकास केन्द्र में हुई घटना के बाद अब संभागायुक्त दीपक सिंह ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये है कि, जिले में संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय हॉस्टल्स/छात्रावास/आश्रम/वृद्धाश्रम की सूची बनाकर एक समिति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व की अध्यक्षता में गठित की जाये। जिसमें कार्यपालिक दण्डाधिकारी/स्वास्थ्य विभाग/नगरीय निकाय विभाग/खाद्य विभाग/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारीगण सम्मिलित रहें।

ये भी पढ़े- Indore News: 5 बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन, हॉस्टल और छात्रावास में होगी जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+