Indore news: रिक्शा गुमने से इस कदर दुखी हुआ युवक की ब्रिज से कूदकर जान दे दी
इंदौर में रिक्शा गुम जाने के बाद से दुखी होकर रिक्शा चालक ने जान दे दी। दरअसल, यह पूरा मामला शहर के जूनी इंदौर ब्रिज का है, जहां रिक्शा गुम हो जाने के बाद से दुखी चालक देर रात ब्रिज पर पहुंचा, और लटक गया।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें रिक्शा गुम जाने के बाद से दुखी होकर रिक्शा चालक ने जान दे दी। दरअसल, यह पूरा मामला शहर के जूनी इंदौर ब्रिज का है, जहां रिक्शा गुम हो जाने के बाद से दुखी चालक देर रात ब्रिज पर पहुंचा, और लटक गया।
ब्रिज पर लटके युवक को देख कुछ लोग उसे बचाने पहुंचे, लेकिन उन लोगों का प्रयास असफल रहा, देखते ही देखते युवक का हाथ ब्रिज पर लगे रेलिंग से छूट गया, और युवक नीचे जा गिरा, इसके बाद नीचे गिरी युवक को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद जमीन दूर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मृतक दो-तीन दिन पहले नशे में घूम रहा था, तभी उसका रिक्शा चोरी हो गया। युवक को समझ नहीं आ रहा था कि वह रिक्शा भूल गया है, या उसका रिक्शा चोरी हो गया है। शुक्रवार देर रात युवक एक बार फिर अपनी रिक्शा को ढूंढने निकला, इसके बाद परेशान होकर वह रेलिंग पर लटक गया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवक ब्रिज से लटका हुआ दिखाई दे रहा है, और आसपास के लोग उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोगों की यह कोशिश असफल साबित होती है, और युवक रेलिंग से हाथ छूट जाने के कारण नीचे गिर जाता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। वहीं अब पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के सुपुर्द करेगी।
युवक के गिरते ही मचा हड़कंप
पूरा घटनाक्रम शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है, जब एक युवक अचानक जून इंदौर ब्रिज पर आया, और कूदने लगा। कूदते ही युवक ब्रिज की रेलिंग पर लटक गया, और उसने अपने हाथों से रेलिंग को पकड़ लिया। यह देख आसपास मौजूद लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते युवक का हाथ रेलिंग से छूटा और वह नीचे जा गिरा। युवक के नीचे गिरते ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, जहां सभी लोग नीचे की ओर दौड़े और युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े- Khandwa news: बस में लड़की को अकेला पाकर ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गलत काम, जान से मारने की दी धमकी
-
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज? -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख तय, सीएम खुद करेंगे जारी, कैसे चेक करें मार्कशीट? -
MP Board Result 2026: मार्कशीट पर नहीं दर्ज होगा सप्लीमेंट्री, नई शिक्षा नीति के तहत बदल गया दशकों पुराना नियम -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications