Ujjain News: पेट दर्द को एसिडिटी समझा 25 साल का युवक, नींद में ही दिल ने दिया धोखा
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक की नींद में ही हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। युवक ने सोने से पहले परिजनों से पेट दर्द होने की बात कही थी, जहां युवक को पेट दर्द की वजह एसिडिटी लगी, जिसके बाद युवक ने गोली ली, और युवक सो गया। वहीं सुबह जब देर तक युवक नहीं उठा तो परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि, युवक एक दिन पहले ही ऑफिस की पार्टी कर लौटा था। शनिवार को युवक की छुट्टी रहती है, जिसके कारण युवक को सुबह नहीं उठाया। वहीं देर तक जब युवक सो कर नहीं उठा, तो युवक को उठाने पर पता चला कि, युवक की सांस चलना बंद हो गई है, जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत कर दिया।

इंदौर में साइलेंट अटैक का मामला सामने आया है, जहां शहर के अलग अलग इलाकों में रहने वाले 17 साल और 22 साल के युवाओं ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया। दोनों ही युवाओं को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी, ना ही इन युवाओं के परिवार में किसी को कोई बीमारी थी, बावजूद इसके दोनों ही युवाओं का कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ देना सभी के लिए चिंता बन गया है।
शहर में इन दिनों लगातार साइलेंट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जहां से पहले भी लगातार साइलेंट अटैक के अलग-अलग मामले सामने आए थे। वहीं अब एक बार फिर साइलेंट अटैक का मामला सामने आया है, जिसमें 17 और 22 साल के युवाओं ने दम तोड़ दिया है, शहर में लगातार बढ़ते कार्डियक अरेस्ट के मामले अब चिंता बनते चले जा रहे हैं।
इंदौर शहर से पहले भी साइलेंट अटैक के मामले सामने आए हैं, जहां शहर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय युवक को जब सुबह परिजन उठाने पहुंचे तो वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, महू में 12वीं कक्षा की छात्रा एग्जाम की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उसे सीने में दर्द उठा, और वह अचेत अवस्था में पहुंच गई, जहां परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- Indore News: दुल्हन की तरह श्रृंगार कर फंदे पर झूला लड़का, हालत देख पुलिस भी चौंकी












Click it and Unblock the Notifications