MP: सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध, युवा कांग्रेसियों ने ED के बोर्ड पर पोती कालिख

इंदौर, 26 जुलाई: राजधानी दिल्ली में ED की ओर से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से की जा रही पूछताछ का विरोध जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में युवा कांग्रेसियों ने ED ऑफिस के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान एक कार्यकर्ताओं ने ईडी ऑफिस में घुसकर पोस्टर्स पर कालिख पोतने का प्रयास किया। साथ ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते नजर आए। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की ओर से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ की जा रही है, जहां ईडी की इसी पूछताछ के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

indore

युवा कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विरोध-प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेसी सुबह से ही ईडी दफ्तर के बाहर इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। वहीं इसके बाद युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, इस दौरान एक कार्यकर्ता ईडी ऑफिस में घुस गया, और पोस्टर पर कालीख पोतने की कोशिश करने लगा, जहां कार्यकर्ता को पकड़कर पुलिस ने ऑफिस के बाहर कर दिया।

कांग्रेस नेताओं ने ED पर लगाए आरोप

युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रमीज खान ने कहा कि, हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दोबारा पेशी पर बुलाया गया, जिसका विरोध यूथ कांग्रेस करती है, इससे पहले पेशी पर उनको घंटो बैठाए रखा, ना उनसे कोई सवाल करा, ना उनके खिलाफ उनके पास कोई आरोप था, उन्हें मानसिक प्रताड़ना देने के लिए निरंतर ईडी ऑफिस बुलाया जा रहा है, यूथ कांग्रेस इसका विरोध करती है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोका है, कुछ दो-तीन लड़के ऊपर चले गए थे, पुलिस ने अभी कुछ लोगों को अरेस्ट किया है, जिन्होंने ऊपर जाने का प्रयास किया था. साथ ही पुलिस ने बताया की, इन लोगों के पास प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने ईडी ऑफिस पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+