युवक लगातार बनाता रहा युवती से संबंध, और फिर शादी के नाम पर दिया धोखा!
इंदौर, 30 मई: वैसे तो युवक और युवतियां मेट्रिमोनियल साइट्स पर अपने लिए अच्छे वर और वधू तलाश करते हैं, लेकिन अब इन मेट्रिमोनियल साइट्स का दुरुपयोग होने लगा है, जहां लगातार इन साइट्स के जरिए युवक, युवतियों से नज़दीकियां बढ़ाते हैं, और फिर दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं. एक ऐसी ही वारदात मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आई है, जहां इंदौर की लड़की से कानपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.

मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी जान पहचान
युवती की पहचान मैट्रिमोनियल साइट के जरिए कानपुर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी, जिसके बाद दोनों के परिवारों ने आपस में मुलाकात भी की थी, लेकिन युवक के घर वालों ने लड़की को नापसंद करते हुए रिश्ता खत्म कर दिया, जिसके बाद युवक, युवती के पीछे पड़ गया, और लगातार युवती से संपर्क करने की कोशिश करता रहा, वहीं युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
कानपुर से इंदौर आकर दिया वारदात को अंजाम
युवक कानपुर का रहने वाला है, जहां वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के चलते वर्क फ्रॉम होम कर रहा है. युवक कानपुर से इंदौर आ कर कई बार युवती से मुलाकात कर चुका था, जहां इस दौरान उसने मौका पाकर युवती को शादी का झांसा दिया, और फिर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया.












Click it and Unblock the Notifications