Indore News: मोबाइल चार्ज पर लगाते ही युवक को लगा करंट, मौके पर दम तोड़ा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल का चार्जर लगा रहा युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक ब्लॉक बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था, जहां आरती के दौरान वह मोबाइल से होम थिएटर बजा रहा था। इस बीच जब मोबाइल की चार्जिंग खत्म हो गई, तो मोबाइल चार्जिंग पर लगाते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां भगवान की आरती करने के लिए होम थिएटर बज रहा युवक जब मोबाइल डिस्चार्ज होने पर मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाने गया, तो करंट की चपेट में आ गया, जिसके चलते वह झटका खाकर जमीन पर गिर गया। गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग युवक के पास पहुंचे, और युवक को अचेत अवस्था में देख घबरा गए। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके देख युवक को जिंदा करने की कोशिश की, लेकिन युवक जिंदा नहीं हुआ, जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, युवक मोबाइल का चार्जर लगाने जैसे ही इलेक्ट्रिक बोर्ड के पास गया, वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आते ही युवक जमीन पर जा गिरा, इसके बाद वह अचेत हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने अलग-अलग तरीकों से युवक को जिंदा करने की कोशिश की, लेकिन युवक जिंदा नहीं हुआ। किसी की राय पर लोगों ने युवक के पैर को गीली मिट्टी में गाड़ दिया, बावजूद इसके कोई हलचल नहीं होने पर युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़े- Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ जाम गेट घूमने गए ट्रेनी अफसर को लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात












Click it and Unblock the Notifications