Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कमाल की कला, यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए MP के एकमात्र युवा शिल्पकार का चयन

धार, 03 अक्टूबर : मध्य प्रदेश के कलाकार इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी कलाकारी का दम दिखा रहे हैं, जहां धार जिले के ग्राम बाग में की जाने वाली बाग प्रिन्ट कला के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युवा शिल्पकार मोहम्मद आरीफ खत्री का यूनेस्को एवं वर्ल्ड क्राफ्ट्स काउंसिल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड आफॅ एक्सीलेंस वर्ष 2021-22 के लिए चयन किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार कोटा सिल्क स्टोल पर बाग प्रिन्ट की उत्कृष्ट कारीगरी के लिए दिया जायेगा।अंतर्राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा शिल्प उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित कर 16 देशों के 118 शिल्पियों का चयन किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश के एक मात्र युवा शिल्पकार आरीफ खत्री शामिल है। मोहम्मद आरीफ खत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार को प्राप्त कर मध्यप्रदेश एवं सम्पूर्ण राष्ट्र का नाम रोशन किया है।

indore

इन देशों को मिलेंगे अवार्ड

प्रतिष्ठित संगठन यूनेस्को के तत्वाधान में वल्र्ड क्राफ्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित इस हस्तशिल्प आयोजन में 16 देशों के शिल्पकारों को कुल 118 पुरस्कारों से नवाजा जायेगा। इसमें भारत के 8 शिल्पकारों को यह सम्मान दिया जायेगा। आरीफ खत्री उन 8 शिल्पकारों में से मध्य प्रदेश से एकमात्र शिल्पकार है। ऑस्ट्रेलिया को 2, कुवेत को 1, ईरान को 37, कजाखस्तान को 6, न्यूजीलैंड को 2, किर्गिज़स्तान को 15, उज़्बेकिस्तान को 8, चीन को 9, इंडोनेशिया को 11, मलेशिया को 6, ब्रुनेई को 1, थाईलैंड को 5, पाकिस्तान को 3, लाओस को 1, एवं बांग्लादेश को 3 पुरस्कार प्राप्त हुए।

कला को जीवित रखने का प्रयास

मोहम्मद आरीफ खत्री ने बाग प्रिन्ट कला का कार्य अपने पिता राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार अब्दुल कादर खत्री एवं माता राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार विजेता रशीदा बी खत्री से सिखा। मोहम्मद आरीफ खत्री द्वारा बाग प्रिन्ट कला का कार्य विगत 16 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, एवं बाग प्रिंटिंग में नवाचार के लिए उनके द्वारा निरंतर प्रयोग किये जा रहे है। भविष्य में विलुप्त होती नजर आ रही बाग प्रिंट कला को जीवित रखने के लिए मोहम्मद आरीफ खत्री एवं उनके परिवार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे है। खत्री द्वारा कई लोगों को बाग प्रिंट कला का प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है।

भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है

मोहम्मद आरीफ खत्री द्वारा बाग प्रिन्ट कला को भारत के विभिन्न शहरों में प्रदर्शित किया गया है एवं वर्ष 2017 में उन्होंने थाईलैंड के बैंकाॅक शहर में बाग प्रिन्ट कला का प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश एवं भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मोहम्मद आरीफ ने विभिन्न प्रकार के कपड़ों पर बाग प्रिंट का प्रयोग किया। इन्हीं में से एक है कोटा सिल्क फैब्रिक। कोटा सिल्क कपड़ा बेहद नाजुक होता है। यह चेकर बुना हुआ स्टोल बहुत पतला और हल्के वजन का होता है। इस तरह के फैब्रिक पर पारंपरिक तरीके से ब्लॉक प्रिंटिंग करना एवं प्राकृतिक रंगो को उकेरना बेहद जटिल होता है। बाग प्रिन्टिंग में नवाचार के जुनून में मोहम्मद आरीफ खत्री द्वारा इस अनूठे उत्पाद को सफलतापूर्वक बनाने में हर तरह के संभव प्रयास किये गये।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+