Indore बनाएगा अनूठा रिकॉर्ड, श्रीश्री रविशंकर के सानिध्य में पूरा शहर करेगा योग
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 27 मार्च को योग मित्र अभियान के अंतर्गत दशहरा मैदान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें श्रीश्री रविशंकर के सानिध्य में पूरा शहर योग करेगा।

Recommended Video

स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर स्वास्थ्य में भी नंबर वन बनने की तैयारियों में जुटा है, जिसे लेकर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव रोजाना सुबह योग मित्र कार्यक्रम अलग-अलग वार्डों में आयोजित करते हैं. वहीं आगामी 27 मार्च को योग मित्र अभियान के अंतर्गत दशहरा मैदान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें श्रीश्री रविशंकर के सानिध्य में पूरा शहर योग करेगा। आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता और आध्यात्मिक गुरु पद्मविभूषण श्रीश्री रविशंकर 25 मार्च को इंदौर आ रहे हैं। वे यहां 27 मार्च तक रहेंगे, और इस दौरान भजन, सत्संग, हनुमान चालीसा, योग, ध्यान, विज्ञान भैरव, रुद्र पूजा के जरिए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।
27 मार्च को आयोजित होगा कार्यक्रम
श्रीश्री रविशंकर के शहर आगमन पर शहर में विभिन्न स्थानों पर तीन दिनों तक कई आयोजन होंगे, जिसमें से एक आयोजन महापौर पुष्यमित्र भार्गव के योग मित्र अभियान को लेकर शहर के दशहरा मैदान पर आयोजित होगा, जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर स्वास्थ्य में भी नंबर वन बनने की तैयारियों में जुटा है, जिसे लेकर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव रोजाना सुबह योग मित्र कार्यक्रम अलग-अलग वार्डों में आयोजित करते हैं। वहीं आगामी 27 मार्च को योग मित्र अभियान के अंतर्गत दशहरा मैदान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें श्रीश्री रविशंकर के सानिध्य में पूरा शहर योग करेगा।
इंदौर ने कायम किया अनूठा रिकॉर्ड
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में एक बार फिर पितरेश्वर हनुमान धाम में भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ है, जहां 51 हजार लोगों ने एक साथ चार बार हनुमान चालीसा का पाठ कर अनूठा रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान श्रीश्री रविशंकर समेत तमाम साधु-संत भी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने। इन दिनों युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के प्रयास में जुटे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर पितरेश्वर धाम स्थित हनुमान धाम में भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया हैं, जिसमें 51 हजार लोगों ने एक साथ 4 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।












Click it and Unblock the Notifications