अकेलापन दूर करने लिए बुजुर्ग ने शुरू की महिला से चैटिंग, फिर हुआ कुछ ऐसा

इंदौर, 12 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक बुजुर्गों को सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। महिला पर आरोप है कि, उसने बुजुर्ग का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया, और वायरल करने की धमकी देते हुए बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार महिला के ब्लैकमेल करने से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक अकेला रहता था, और फ्लाइंग ऑफिसर के पद से रिटायर हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के फोन लगाने पर जब बुजुर्ग ने फोन रिसीव नहीं किया, तो परिजन बुजुर्ग के घर पहुंचे, जहां बुजुर्ग को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है, तो वहीं मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने मृतक का मोबाइल जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

इस कारण लगाया मौत को गले

इस कारण लगाया मौत को गले

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग लंबे वक्त से अकेले रह रहे थे, जहां उन्होंने अपना अकेलापन दूर करने के लिए सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती की, जिसके बाद महिला और बुजुर्गों के बीच बातचीत होने लगी, जहां बातचीत में ही महिला ने बुजुर्गों को अपने झांसे में लिया, और वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। महिला ने आपत्तिजनक वीडियो बुजुर्ग को भेजकर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया, जिसके बाद इज्जत के डर से बुजुर्ग ने मौत को गले लगा लिया।

सोशल मीडिया पर मिली दोनों के बीच बातचीत

सोशल मीडिया पर मिली दोनों के बीच बातचीत

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि, बुजुर्ग सोशल मीडिया के जरिए किसी महिला के संपर्क में थे, जहां दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। इस दौरान महिला बुजुर्गों को लगातार ब्लैकमेल भी कर रही थी। उधर, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, जहां पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा देते हुए शातिर महिलाएं, पुरुषों को अपना शिकार बना लेती हैं, और फिर ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+