MP : पैर फिसलने से नदी में गिरी महिला, मछलियों ने कर दिया हाल बेहाल

बुरहानपुर, 15 सितंबर : मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। उधर, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में नदी पार कर रही महिला अचानक पैर फिसलने के बाद पानी का बहाव तेज होने के चलते महिला नदी में ही बह गई। उधर, थोड़ी ही दूरी पर महिला का शव नदी में मिला, जिसे मछलियों ने पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, सूचना मिलने पर खकनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

भारी बारिश के चलते जहां हालात खराब होते चले जा रहे हैं, तो वहीं खकनार क्षेत्र की खड़की पंचायत के पांढरी में स्टॉप डैम से गुजरते समय महिला का पैर फिसलने से महिला नदी में गिरी। महिला का शव 15 घंटे बाद लगभग 10 किलोमीटर दूर खोखरी नदी में मिला। शव लंबे वक्त तक पानी में रहने से मछलियों ने शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। सूचना मिलने पर खकनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और नदी से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। उधर, महिला के पति ने घटना के पीछे पंचायत द्वारा बनाए घटिया स्टॉप डैम को कारण बताया है।

ग्रामीणों ने स्टॉप डेम को बताया कारण

ग्रामीणों ने स्टॉप डेम को बताया कारण

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि स्टॉप डैम के कारण कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं, जहां एक बार फिर महिला स्टॉप डेम के घटिया निर्माण के कारण पैर फिसलने के चलते नदी में जा गिरी जिससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि, लगातार खेत में जाने के लिए स्टॉप डेम का सहारा लेकर ग्रामीण स्टॉप डेम के ऊपर से ही खेत में जाते हैं, जहां स्टॉप डेम का घटिया निर्माण कई बार ग्रामीणों की जान पर बन आया है, तो वहीं अब इसी के चलते एक महिला को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

प्रदेश में जारी है भारी बारिश

प्रदेश में जारी है भारी बारिश

प्रदेश भर में एक बार फिर भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां इसके चलते लगातार अलग-अलग हिस्सों से घटना होने की जानकारी सामने आ रही है। इन घटनाक्रमों में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर बुरहानपुर से सामने आए इस घटनाक्रम ने सभी को हिला कर रख दिया, जहां पैर फिसलने से नदी में जा गिरी महिला का शव मछलियों ने क्षत-विक्षत कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+