पत्नी ने गर्लफ्रेंड बनकर की चैटिंग, सामने आई अय्याश पति की घिनौनी करतूत!
इंदौर, 8 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकल कर सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने कॉन्स्टेबल पति की करतूत का गर्लफ्रेंड बन कर पर्दाफाश किया है. दरअसल, पत्नी को अपने कॉन्स्टेबल पति पर बहुत पहले से ही शक था, इसलिए पत्नी ने अपने कॉन्स्टेबल पति से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर गर्लफ्रेंड बन कर चैटिंग की, जिसके बाद पति की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश हो गया. कॉन्स्टेबल पति अपनी गर्लफ्रेंड से चैटिंग के दौरान कभी संबंध बनाने की बात करता, तो कभी होटल में अकेले मिलने के लिए बुलाता, वहीं अब कॉन्स्टेबल पति की करतूत सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

पत्नी ने दर्ज कराया है दहेज प्रताड़ना का केस
पीड़िता की शादी कॉन्स्टेबल पति से साल 2019 में हुई थी, जिसके बाद कॉन्स्टेबल पति, सास और बहन मिलकर पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे, जिससे तंग आकर पीड़िता ने साल 2020 में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया.
शादीशुदा होने के बावजूद खुद को सिंगल बताता था पति
शादीशुदा होने के बावजूद कॉन्स्टेबल पति खुद को सिंगल बताता था, इतना ही नहीं उसने सोशल मीडिया पर भी खुद को सिंगल बता रखा था, जिसके बाद पत्नी ने पति की काली करतूतों का पर्दाफाश करने के लिए उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, और फिर गर्लफ्रेंड बन कर चैटिंग करने लगी, जिसके बाद अय्याश पति की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ.












Click it and Unblock the Notifications