पति बाजार में जाने की कहकर घर से निकला, पीछे-पीछे आई पत्नी ने प्रेमिका के साथ इस हाल में पकड़ा
इंदौर। एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पर पत्नी और प्रेमिका के मध्य जमकर विवाद हुआ। बाद में पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार कंचन विहार में रहने वाली नाजमीन पति मो. फिरोज (35) ने अपने पति फिरोज और एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरियादी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के नाजायज संबंध एक महिला से है। इसे लेकर दोनों के मध्य अक्सर विवाद होता रहता था। नाजमीन ने पति को कई बार समझाया और अन्य महिला से संबंध तोड़ने को कहा। कुछ दिन तक तो सब ठीक चला लेकिन पति फिर अपनी प्रेमिका से छुपकर मिलने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति के साथ कई मकान भी बदले।
पिछले दिनों महिला का पति घर से आवश्यक कार्य का कहकर निकला था, उसी दौरान पीड़िता भी किसी काम से बाजार गई थी। बाजार में पीड़िता ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। पत्नी और प्रेमिका के मध्य वहीं विवाद होने लगा। बाद में पत्नी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications