Indore News: वारंट के बाद अक्षय कांति की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? नोटा को जिताने में जुटी है कांग्रेस
Akshay Kanti Bam News: बीजेपी नेता अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम के खिलाफ 17 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लेकिन पुलिस अभी तक अक्षय कांति बम को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
जबकि वे खुलेआम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ प्रचार कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है और नोटा को चुनने का अभियान भी तेज कर दिया है।

पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि उनको इस बात की जानकारी मीडिया से मिली है। लेकिन अभी तक कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट उनको मिला नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब उनके हाथ में गिरफ्तारी वारंट आ जाएगा, तब वे अक्षय कांति बम को गिरफ्तार करने का प्रयास करेंगे। अब मध्यप्रदेश में चौथे व अंतिम चरण का चुनाव 13 मई सोमवार को होना है। जिसमें इंदौर सहित 8 जिलों में मतदान होगा।
अक्षय कांति बम पहले कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर इंदौर लोकसभा सीट के लिए खड़े हुए थे। लेकिन ऐन समय पर उन्होंने अपना नामाकन वापस ले लिया और फिर भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हो गए।
इसके बाद से ही कांग्रेस लगातार इंदौर में नोटा को दबाने का अभियान चला रही है। कांग्रेस का आरोप है कि पहले उनका उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने हाईजैक कर लिया और अब उसको गिरफ्तारी से बचाने का प्रयास भी कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इंदौर में लोगों से अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार छीन लिया गया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने नोटा बटन को दबाना चाहिए।
17 साल पुराने केस में बढ़ी थी धारा
नेता अक्षय कांति बम पर 17 सालों पहले मारपीट और बलवा का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पिछले महीने कोर्ट के आदेश पर धारा 307 बढ़ाई गई थी। जिसकी सुनवाई 10 मई को होनी थी। हालांकि आज पर्सनल रीजन बताकर अक्षय बम और उनके पिता कोर्ट को सामने उपस्थित नहीं हुए।
कोर्ट से मांगी माफी
सुनवाई पर मौजूद नहीं रहने के लिए जहां नेता अक्षय बम ने वकील के माध्यम से पारिवारिक कार्यक्रम होने तो वहीं पिता ने बीमारी में बेड रेस्ट का हवाला देकर पेशी में नहीं आने के लिए माफी मांगी थी। इसपर कोर्ट ने तर्कों को सुनने के बाद आवेदन को खारिज कर दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications