कौन है कांग्रेस छोड़ने वाले संजय शुक्ला? BMW,रेंज रोवर, मर्सिडीज गाड़ियां इतनी की गिनते-गिनते गिनती भूल जाएंगे
Sanjay Shukla Property: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को रोज नए झटके लग रहे हैं। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट आते ही इंदौर के रईस नेता ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया है।
देपालपुर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शिवरात्रि के दूसरे दिन भोपाल स्थित बीजेपी ऑफिस पहुंच कर इनके साथ 13 नेता शामिल हो गए है। बात की जाए तो संजय शुक्ला की घोषित संपत्ति ही 200 करोड़ से अधिक है।

इंदौर से शामिल हुए संजय शुक्ला ने कांग्रेस छोड़ने की वजह राम मंदिर का न्यौता ठुकराने को बताया है। भाजपा में शामिल होने वाले संजय शुक्ला के पास इतनी संपत्ति है।
कौन है संजय शुक्ला
विष्णु प्रसाद शुक्ला के छोटे बेटे हैं संजय शुक्ला। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में विष्णु प्रसाद शुक्ला का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। शुक्ला 70 के दशक में बीजेपी पार्टी से जुड़े थे। क्षेत्र में वे बड़े भैया के नाम से जाने जाते थे। वे आपातकाल में जेल भी गए थे। उन्होंने 2 बार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। हालांकि वे सांवेर जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीते थे।
उनके बड़े बेटे राजेंद्र शुक्ला पार्षद रहे हैं। एक बार तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने उन्हें टिकट भी दिया था, लेकिन जीत नहीं पाए। विष्णु प्रसाद शुक्ला हमेशा चाहते थे कि उनके परिवार से कोई विधायक बने। उनकी यह हसरत 2018 के विधानसभा चुनाव में छोटे बेटे संजय शुक्ला ने पूरी की थी।संजय कांग्रेस के टिकट से एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। उन्होंने सुदर्शन गुप्ता को हराया था।
संजय शुक्ला के पास कितनी गाड़ी
12वीं तक पढ़े संजय शुक्ला धनाढ्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भारी शपथ पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति 170 करोड़ के आसपास है। 50 करोड़ से ज्यादा की जमीन है।
संजय शुक्ला के पास गाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है। गाड़ियों से उनका कारोबार है। 75 छोटे-बड़े वाहनों का जिक्र उन्होंने शपथ-पत्र में किया था। इसमें एक-एक बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, रेंज रोवर शामिल हैं। 3 इनोवा, 2 जीप के साथ ही एक-एक क्रेटा कार, मेगना कार, मारुति एसएक्स, स्विफ्ट भी हैं। इसके अलावा 8 ट्रक, 5 डंपर, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 कंटेनर,8 हाईड्रा क्रेन, 6 क्रेन, 16 ट्रेलर, 1 जेसीबी, 1 बोलेरो मैक्सी ट्रक और 8 दोपहिया वाहन शामिल हैं। संजय शुक्ला का पसंदीदा नंबर 9000 है। उनकी कई गाड़ियों के लिए यही नंबर लिया है।
संजय शुक्ला की जानिए संपत्ति
शुक्ला के पास 68 लाख रुपये से ज्यादा कैश, एफडी और अन्य जमा के रूप में बैंक में 3 करोड़, 14 लाख, 46 हजार, 975 रुपये हैं। 12 करोड़ 66 लाख 80 हजार का आवासीय भवन है। संजय शुक्ला के पास 4 किलो सोने के आभूषण हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 65 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। इसके साथ ही जाख्या, बारोली, बड़ा बांगड़दा और पिपल्या कुम्हार में कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित कीमत 26 करोड़ 42 लाख रुपये है।
शुक्ला ने शपथ पत्र में बताया कि उन पर 32 करोड़ 85 लाख रुपये और पत्नी पर 16 करोड़ 90 लाख रुपये का लोन भी है। उनकी पत्नी अंजलि के पास 67 हजार रुपये कैश है। खाते में 7 लाख 77 हजार 963 रुपये जमा हैं। 6 किलो सोने-चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ 75 लाख 80 हजार रुपये है।
पत्नी भी करोड़पति
संजय शुक्ला की पत्नी अंजलि भी करोड़पति हैं। उनके नाम 28.33 करोड़ की संपत्ति है। संजय के पास 68 लाख रुपए से ज्यादा कैश और पत्नी के पास 67 हजार रुपए कैश है। संजय के पास एफडी और दूसरे जमा के रूप में बैंक में 3 करोड़ 14 लाख 46 हजार 975 रुपए और पत्नी अंजलि के खाते में 7 लाख 77 हजार 963 रुपये जमा हैं।
शुक्ला के पास 12 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये मूल्य का आवासीय भवन भी है। हालांकि उन पर 32 करोड़ 85 लाख रुपये और पत्नी पर 16 करोड़ 90 लाख रुपये का लोन भी है।
जमीन की बात करें तो संजय शुक्ला के पास जाख्या, बारोली, बड़ा बांगड़दा और पिपल्या कुम्हार में कृषि भूमि है। जिसकी अनुमानित कीमत 26 करोड़ 42 लाख रुपये है। हालांकि सरकारी आवास, बिजली, पानी, टेलिफोन, मोबाइल बिल का उन पर कोई बकाया नहीं है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कया है। नामांकन से पहले उन्होने गुरुद्वारा इमली साहिब पहुंचकर अरदास की।












Click it and Unblock the Notifications