Khargone news: ओलावृष्टि से गेंहू की फसल प्रभावित, कलेक्टर ने खेत में पहुंचकर जाना हाल

खरगोन के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश तो कही ओलावृष्टि हुई। इसके बाद कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने रुख खेतों की ओर करते हुए बरुड क्षेत्र पहुँचे। यहां उन्होंने फसलों का अवलोकन किया.

indore

Recommended Video

    खरगोन: किसानों को झेलना पड़ा कुदरत का कहर,क्षेत्र बना कश्मीर मनाली जैसा

    मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचता दिखाई दे रहा है। खरगोन जिले के अलग-अलग हिस्सों में कही भारी बारिश तो कही ओलावृष्टि हुई। इसके बाद कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने रुख खेतों की ओर करते हुए बरुड क्षेत्र पहुँचे। यहां उन्होंने मक्का, गेंहू और चना की फसलों का अवलोकन कर ग्रामीणों से हुई नुकसानी की जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने लतीपुरा के किसान जगदीश कुमरावत के खेत में कटे गेंहू की फसल की बाली हाथों में लेकर मसलकर दाने निकालकर देखें। यहाँ मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने नुकसान होने की जानकारी ली।

    मक्का की फसल का अवलोकन किया

    किसान द्वारा बताया गया कि, कई खेतों में गेहूं निकल चुका हैं। कुद किसानों के खेतों में कटे गेहूं है खड़े गेहूं को ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया। इसके बाद इन्हीं के खेत के पास सुखदेव के खेत में गेंहू की खड़ी फसल का आंकलन करते हुए बाली से गेंहू निकालकर दाने खाकर भी देखें। यहां के बाद उन्होंने बड़या गांव के अर्जुन जमरे के खेत मे मक्का की फसल का अवलोकन किया। साथ ही जगन के खेत मे कटे गेंहू जो भीग गए थे। उनका अवलोकन करते हुए दाने निकालकर देखें। ग्रामीण से चर्चा करते हुए मकानों और पशुओं के नुकसान के बारे में जाना।

    नुकसानी का आंकलन पर रिपोर्ट प्रस्तुत की

    टीएल बैठक में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने फसल नुकसानी को लेकर सभी एसडीएम से पृथक से रिपोर्ट मांगी है। 17 मार्च को काटकूट में हुई भारी बारिश के मामले में बड़वाह एसडीएम से जानकारी ली। एसडीएम बीएस कलेश ने बताया कि 4 गांव प्रभावित हुए है। प्रभावित किसानों की जानकारी भेजी गई है। इधर, झिरन्या क्षेत्र में गत दिवस हुई ओलावृष्टि के मामले में एसडीएम मिलिंद ढोके ने बताया कि गत दिवस से ही सर्वे कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था। काकोडा में 16 मकानों के 10 प्रतिशत कवेलू क्षतिग्रस्त हुए है। यहां के लालसिंह बालू बारेला की गेंहू की फसल गीली होकर कुछ दाने गिरे हैं। यही के राजू रेहंगया का मकान की ढाल गिरने से क्षति हुई है। खारियामाल में पानी के साथ मामूली ओलावृष्टि हुई है लेकिन यहां किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

    ये भी पढ़े- Indore जिले में इस दिन से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, ऑनलाइन हो सकेगी स्लॉट बुकिंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+