Weather update : मालवा-निमाड़ में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, उज्जैन में स्कूलों की छुट्टी
मालवा निमाड़ अंचल के जिलों में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। अंचल के कई जिलों में स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया गया है तो वहीं कई जिलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है।

Recommended Video

मध्य प्रदेश में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में लगातार ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती चली जा रही ठिठुरन के चलते लोग अब घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं। वहीं मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और झाबुआ जैसे जिलों में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। अंचल के कई जिलों में स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया गया है तो वहीं कई जिलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। उधर, लगातार सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं।

उज्जैन में अवकाश घोषित
धार्मिक नगरी उज्जैन में भी ठंड का प्रकोप देखने मिल रहा है, जहां लगातार बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। उधर, ठंड का असर सीधे तौर पर स्कूली बच्चों पर भी देखने मिल रहा है, जहां इसी को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने पहली से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी का अवकाश घोषित कर दिया है, जहां आगामी दो दिनों तक स्कूल और आंगनवाड़ी में अवकाश रहेगा उज्जैन में तापमान की स्थिति देखें तो यहां तापमान न्यूनतम 7.2 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं धूप नहीं निकलने से शहर को कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा है।

इंदौर में बदला स्कूलों का समय
मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने सुबह लगने वाले स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने जिले में बढ़ती ठंड के कारण सुबह जल्दी लगने वाले स्कूलों का समय 9:30 या उसके बाद से शुरू करने का आदेश दिया है। वहीं अब इंदौर में लगातार बढ़ती ठंड के चलते बच्चों की स्कूलों की छुट्टी करने की मांग भी की जा रही है। उधर, इंदौर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

कुछ इस तरह का है आदेश
कलेक्टर इलैया राजा टी ने स्कूल का समय बदलने का आदेश सभी सरकारी निजी सीबीएसई आईसीएसई और अन्य शिक्षण संस्थाओं के लिए लागू किया है, जिसमें स्कूलों का समय सुबह 9 बजे के बाद रखने का आदेश दिया गया है। इंदौर में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जहां छात्र छात्राओं को बढ़ती ठंड के चलते समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसी के चलते यह आदेश जारी किया गया है। वहीं अब आने वाले दिनों में भी बढ़ती ठंड को देखते हुए अलग-अलग तरह के आदेश प्रशासन की ओर से जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- MP : ठंड और पाले से किसान करेंगे फसलों की सुरक्षा, एक्सपर्ट्स ने खेतों में जाकर बताई ट्रिक












Click it and Unblock the Notifications