Indore Weather Update: मालवा-निमाड़ में थमा बारिश का सिलसिला, अब कब बरसेंगे झमाझम बदरा, जानिए?
मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश की रफ्तार थमी हुई नजर आ रही है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल में भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का बना हुआ है. अगस्त का पहला सप्ताह बारिश के लिहाज से ठीक रहा, जहां पूर्वी के साथ पश्चिमी हिस्से में भी बादल जमकर बरसे। उधर, मालवा-निमाड़ अंचल में कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हुई, लेकिन पिछले दो दिन से तेज बारिश का दौर थम गया है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मालवा-निमाड़ अंचल में बारिश की रफ्तार थमी हुई है, ऐसा ही मौसम पूरे सप्ताह बना रहेगा। कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, प्रदेश में अभी नया सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस कारण तेज बारिश नहीं हो रही है। आने वाले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है.

जमकर बरसे हैं बदरा
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। प्रदेशभर में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। यही कारण है कि, प्रदेश के अधिकतर जलाशय और तालाब भी अब भरे हुए नजर आ रहे हैं।
Recommended Video
देपालपुर में हुई सर्वाधिक बारिश
देपालपुर में इस वर्ष वर्षा का आकड़ा एक हजार मिलीमीटर के पार हो गया है। गत वर्ष इस अवधि में देपालपुर क्षेत्र में 552.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इसे मिलाकर जिले में इस वर्ष अब तक 700 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में गत वर्ष इस अवधि में 497.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 586.1 मिमी., महू में 599 मिमी., सांवेर में 781.6 मिमी., देपालपुर में 1006.1 मिमी., गौतमपुरा में 631.2 मिमी. और हातोद में 596.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 640.4 मिमी., महू में 481 मिमी., सांवेर में 449.4 मिमी., देपालपुर में 552.4 मिमी., गौतमपुरा में 364.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़े- Indore news: बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अगस्त में अब तक इतनी हुई बरसात












Click it and Unblock the Notifications