कलयुगी मौसा ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा, भतीजी से शादी के लिए करने लगा ऐसा काम

इंदौर, 25 जुलाई: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी मौसा ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दी, जिसके चलते वह लगातार भतीजी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं भतीजी से शादी के लिए मौसा अपनी पत्नी तक को छोड़ने के लिए तैयार था। मौसा की लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां और बेटी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, और मौसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने मौसा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पीड़िता को उसका मौसा लगातार परेशान कर रहा था, जहां पीड़िता का मौसा, भतीजी पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। कुछ माह पहले पीड़िता अपनी मौसी के घर रहने गई थी। इसी दौरान मौसा ने बातचीत शुरू की, जिसके बाद वह कई बार अपनी पत्नी के साथ भतीजी को घुमाने भी ले गया, और इसी दौरान अचानक मौसा का व्यवहार बदल गया, जिसके बाद मौसा लगातार छेड़छाड़ करने लगा। वहीं मौसा की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने यह पूरी बात अपनी मां को बताई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में पुलिस को पता चला है कि, आरोपी लगातार पीड़ित को फोन लगाकर भी धमका रहा था। साथ ही वह कई बार पीड़िता को धमकाने के लिए उसके घर तक पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी की लगातार बढ़ती हिम्मत देख पीड़िता और उसके परिवार वालों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को तलाक देने के लिए हो गया था तैयार

आरोपी मौसा अक्सर पीड़िता से कहता था कि, वह उसकी मौसी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करेगा। इतना ही नहीं वह लगातार पीड़िता और उसकी मां को धमकाते भी रहता था, जहां वह शादी ना होने पर बेटी और पत्नी दोनों को मार देने की बात तक कहता था। आरोपी की ओर से लगातार दी जा रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता और उसकी मां ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+