MLA आकाश विजयवर्गीय की बैठक में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, कलेक्टर ने उठाया यह कदम

इंदौर। दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रही है। मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। एमपी में इंदौर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 17 सौ तक पहुंच गया है।

Violation of social distancing rules in BJP MLA Akash Vijayvargiya meeting

कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बावजूद यहां पर कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। खुद जनप्रतिनिधि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय ने तो लॉकडाउन में ही बैठक बुला ली, जिसमें कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करते दिखे। पूरे मामले को इंदौर जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने गंभीरता से लिया है। मीडिया से बातचीत में इंदौर कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने जानकारी मिली है कि विधायक ​आकाश विजयवर्गीय ने लॉकडाउन के दौरान बिना सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखे कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। पूरे मामले में मैं खुद अपने स्तर पर देख रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+