Khargone में विकास यात्रा हुई सक्सेस, जिले को अब तक मिली इतने करोड़ की सौगात
खरगोन में विकास यात्राओं के दौरान 24 फरवरी शुक्रवार तक 55 करोड़ 54 लाख के 706 लोकार्पण और 56 करोड़ 88 लाख रूपये के 352 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं।

खरगोन जिले की छः विधानसभा क्षेत्रों में 5 फरवरी संत रविदास जयंती से प्रारंभ हुई विकास यात्राओं के दौरान 24 फरवरी शुक्रवार तक 55 करोड़ 54 लाख के 706 लोकार्पण और 56 करोड़ 88 लाख रूपये के 352 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं। वहीं इन विधानसभाओं में विकास यात्रा के दौरान अब तक 26591 आवेदन प्राप्त किए गए हैं जिनमें से 10974 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। गत दिवस शुक्रवार को जिले के विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं के दौरान 3 करोड़ 80 लाख के 60 लोकार्पण और 8 करोड़ 67 लाख के 13 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं। इनमें बड़वाह विस क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान 1 करोड़ 69 लाख रूपये के 5 लोकार्पण और 4 करोड़ 11 लाख के 4 भूमिपूजन कार्य हुए हैं।
अन्य विधानसभा में हुए इतने काम
इसी प्रकार महेश्वर विस क्षेत्र में 1 करोड़ 50 लाख रूपये से 2 लोकार्पण और 4 करोड़ 9 लाख रूपये के 4 भूमिपूजन के कार्य, कसरावद विस क्षेत्र में 51 लाख रूपये के 51 लोकार्पण और 38 लाख रूपये से 3 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं। इसके अलावा खरगोन विस क्षेत्र में 10 लाख रूपये के 2 लोकार्पण और 9 लाख रूपये से 2 भूमिपूजन के कार्य किए गए थे। वहीं विकास यात्रा के दौरान कुल 2345 आवेदन प्राप्त किए गए थे जिनमें से 25 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह खरगोन जिले में लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है, जहां जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में विकास की सौगात देते नजर आ रहे हैं।
ऐसा है विकास यात्रा का कार्यक्रम
प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ खरगोन जिले में भी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंच रही है। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का रोमांच, इस दिन से प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरेंगी दोनों टीमें












Click it and Unblock the Notifications