Indore के ग्रामीण इलाकों में पहुंची विकास यात्रा, जमकर हुआ स्वागत, सत्कार
जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट विकास यात्रा में शामिल होने सांवेर शहर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रत्येक वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लाखों रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में संत रविदास जी की जंयती से आरंभ हुई. विकास यात्राएं दूसरे दिन भी जारी रही। सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित क्षेत्रों में यह यात्राएं पहुंची। यात्राओं के दौरान नागरिकों में अपार उत्साह रहा। यात्रा के मार्गों में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर नागरिकों का निशुल्क इलाज किया गया। जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट विकास यात्रा में शामिल होने सांवेर शहर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रत्येक वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लाखों रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी।
रक्त दान शिविर भी आयोजित किया गया
हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए, नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। सांवेर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क इलाज किया। इसी तरह यहां रक्त दान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें 20 से अधिक नागरिकों ने रक्त दान किया। इसी तरह जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी यह यात्राएं जारी रही।देपालपुर में विधायक मनोज पटेल यात्रा में शामिल होने के लिए ग्राम मेढकवास पहुंचे। मेढकवास सहित इसके आस पास के गांवों में भी यह यात्रा पहुंची।
विकास कार्यों की सौंगातें नागरिकों को दी गई
विकास यात्रा में प्रमुख रूप से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, इंदौर-2 में विधायक रमेश मेंदोला, इंदौर-3 में विधायक आकाश विजयवर्गीय, इंदौर-4 में विधायक मालिनी गौड़, इंदौर-5 में विधायक महेन्द्र हार्डिया, राऊ में इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधू वर्मा शामिल हुए। महू में भी यात्रा जारी रही। यात्रा के प्रति नागरिकों में अपार उत्साह था। कहीं रंगोली बनाकर स्वागत किया गया तो कहीं पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। नागरिकों ने विकास के प्रति अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त की। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में विधायक रमेश मेंदोला की अगुवाई में यह यात्रा नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 35 की बस्तियों/कालोनियों आदि क्षेत्रों में निकाली गई। यात्रा की शुरूआत निरंजनपुर नई बस्ती से हुई। यात्रा का स्वागत यहां रंगोली बनाकर नागरिकों ने किया। यात्रा के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौंगातें नागरिकों को दी गयी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत नागरिकों को लाभान्वित भी किया। निरंजन पुर बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया।
ये भी पढ़े- Online food मंगाने वाले हो जाएं अलर्ट, घर बुलवाया वेज बर्गर निकला नॉनवेज












Click it and Unblock the Notifications