Indore में विधानसभा वार निकलेगी विकास यात्रा, कुछ इस तरह का है सक्सेस प्लान

विकास यात्रा निकालने का सिलसिला 5 फरवरी से प्रारंभ होगा। आगामी 25 फरवरी तक यह यात्राएं इंदौर शहर के हर वार्ड और गांवों में पहुचेंगी।

indore

Recommended Video

    कलेक्टर-कमिश्नर के साथ बैठक को लेकर बोले सीएम, कही ये बड़ी बात...

    Indore में राज्य शासन के निर्देशानुसार विकास यात्रा निकालने का सिलसिला 5 फरवरी से प्रारंभ होगा। आगामी 25 फरवरी तक यह यात्राएं इंदौर शहर के हर वार्ड और गांवों में पहुचेंगी। जिले में यह यात्रा विधानसभा क्षेत्रवार निकाली जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बताया जाएगा। ऐसे हितग्राही जिन्हें अभी तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें सूचीबद्ध कर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। यात्रा के मार्गों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा।

    यात्रा मार्ग पर विकास कार्यों का लोकार्पण होगा

    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, यात्रा के प्रभावी और सफल आयोजन के लिए सूक्ष्म कार्य योजना तैयार की जाए। हर विभाग अपने-अपने स्तर से भी सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करें। विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यात्रा मार्ग पर आने वाले सभी शासकीय सेवा केंद्रों जैसे कि अस्पताल, आंगनवाडी, स्कूल, पंचायत भवन, कंट्रोल की दुकानें आदि व्यवस्थित रहें। यात्रा के दौरान जिन गांवों में सभाएं होंगी उन गांवों में स्वास्थ्य शिविर, पशु चिकित्सा शिविर आदि का आयोजन भी किया जाए। हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण हो। बुजुर्ग, बच्चे, दिव्यांग आदि को आवश्यकता के अनुसार तात्कालिक सहायता भी तुरंत उपलब्ध कराई जाए। आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाए। यात्रा मार्ग पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी हो।

    कलेक्टर ने दिए नोटिस

    विकास यात्रा को लेकर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई, इस बैठक में अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा, अभय बेड़ेकर, राजेश राठौर, आर.एस. मण्डलोई, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने गत 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान नेहरू स्टेडियम में उत्तरदायित्व निर्वहन में उदासिनता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम के झोनल अधिकरी, स्टेडियम मैनेजर आदि को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि हर अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे सौंपे गए कार्यों को पूर्ण गंभीरता और पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासिनता नहीं बरती जाए।

    ये भी पढ़े- Indore : मरने के बाद भी जी गया प्रदीप, अब सैनिक के शरीर में धड़केगा दिल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+