MP के इस शहर से BJP को मिली प्रचंड जीत, फिर भी नहीं निकलेगा विजय जुलूस, ये है वजह
इंदौर, 21 जुलाई: नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जीत का पंच लगाते हुए, रिकॉर्ड जीत हासिल की है। वहीं शहर के नए नवेले महापौर पुष्यमित्र भार्गव बीजेपी पार्षदों की फौज के साथ राजवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया, साथ ही पुष्यमित्र भार्गव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए, मौसम और ट्रैफिक के चलते विजयी जुलूस ना निकालने का निर्णय लिया है। स्वच्छता पसंद शहर इंदौर के नए नवेले महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर को लेकर कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की, मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए उन्होंने अपनी जीत के बाद निकलने वाला विजय जुलूस भी रद्द कर दिया, जहां वे पार्षदों की फौज को लेकर राजवाड़ा पहुंचे और देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तमाम दिग्गज नेता साथ नजर आए
इस दौरान नए नवेले महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, पार्षद निरंजन सिंह चौहान, राजेंद्र राठौर, बबलू शर्मा, पूजा पाटीदार, कंचन गिदवानी, योगेश गेंदर, लालबहादुर वर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, भरत रघुवंशी, संध्या यादव और बालमुकुंद सोनी नजर आ रहे थे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कही ये बात
माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, सभी जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से मां अहिल्या का आशीर्वाद लेने आए हैं, शहर में मौसम और ट्रैफिक के दृष्टिगत हम सभी ने विजय जुलूस ना निकालने का सामूहिक निर्णय लिया था। देखा जाए तो रिकॉर्ड जीत के बाद शहर के नए नवेले महापौर पुष्यमित्र भार्गव बीजेपी पार्षदों की फौज के साथ राजवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
बीजेपी ने हासिल की रिकॉर्ड जीत
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी रहे पुष्यमित्र भार्गव अब इंदौर के महापौर बन चुके हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करते हुए नया इतिहास कायम किया है। उधर, वार्डों में भी बीजेपी ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया है, जहां इंदौर शहर के 85 वार्डों में से भाजपा के 64 पार्षद, तो वहीं कांग्रेस के 19 और 2 निर्दलीय पार्षद विजयी हुए हैं।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications