MP में बेरोजगारों ने संभाला मैदान, हजारों छात्रों ने एक साथ किया विरोध-प्रदर्शन

इंदौर, 6 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार बेरोजगार छात्र विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जहां अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर अक्सर मध्यप्रदेश के बेरोजगार छात्र सड़कों पर नजर आते हैं, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर बेरोजगार छात्रों ने मैदान संभाला, जहां लोक सेवा आयोग और एमपीपीएससी की ओर से भर्तियां नहीं करने के विरोध में बेरोजगार छात्र सड़क पर उतरे, इस दौरान बड़ी संख्या में बेरोजगार छात्र लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए, जहां इन बेरोजगार छात्रों के हाथों में तिरंगा और पोस्टर नजर आ रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी लोक सेवा आयोग के कार्यालय के आसपास तैनात किया गया था।

indore

छात्रों की यह है प्रमुख मांग

विरोध-प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे बेरोजगार छात्रों की मांग पर यदि एक नजर डालें तो इसमें प्रमुख मांग एमपीपीएससी 2019 की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, और जो भी नियम है, उन्हें अपनाकर 2019 के इंटरव्यू करवाये जाए। साथ ही 2020 का मेंस रिजल्ट और 2021 के प्री रिजल्ट घोषित किये जाये। प्रतिवर्ष नियत समय भर्ती पूर्ण हो और जारी कैलेंडर पर जवाबदेहिता सुनिश्चित हो। व्यापम की भर्ती, एसआई, पटवारी सहित शिक्षक भर्ती जो अटकी है वो पूर्ण की जाए, और व्यापम के फर्जीवाड़े पर कार्रवाई हो, और समय पर समस्त एग्जाम हो। साथ ही युवाओं के भविष्य के लिए सरकार ओबीसी आरक्षण का मामला जल्द सुलझाए ।

लगातार जारी है विरोध-प्रदर्शन

मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार बेरोजगार छात्र विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जहां अलग-अलग जिलों में बेरोजगार छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बेरोजगार छात्र अपनी तमाम मांगों को लेकर सड़क पर नजर आ रहे हैं। इसी बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बेरोजगार छात्रों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए, अपनी मांग सरकार के सामने रखी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में हजारों छात्र एकत्रित हुए थे, जहां सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+