कांग्रेस नेता ट्विंकल डागरे हत्याकांड में आई बड़ी खबर, आरोपी BJP नेता के बेटे ने अब किया यह कांड

इंदौर। मध्य प्रदेश की सियायत में भूचाल ला देने वाले कांग्रेस नेता ट्विंकल डागरे हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है। अब आरोपी भाजपा नेता के जगदीश करोतिया के बेटे पर गवाह को धमकाने के आरोप लगे हैं।

twinkle dagre Mauder case indore Latest Update In hindi

इंदौर की एमजी रोड पुलिस के अनुसार ट्विंकल डागरे हत्याकांड मामले में गवाह गौरव भावसार (23) गुरुवार को जिला विशेष न्यायालय की नई बिल्डिंग के पास खड़ा था। तभी जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता जगदीश करोतिया निवासी मरीमाता चौराहा वहां पहुंचा और उसने गौरव को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर तूने गवाही दी तो तेरे परिवार का पता भी नहीं चलेगा। इसकी जानकारी गौरव ने अपने वकील को दी और अफसरों को भी बताया। मामले में एमजी रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

क्या है ट्विंकल डागरे हत्याकांड

16 अक्टूबर 2016 को 22 वर्षीय ट्विंकल पिता संजय डागरे निवासी फ्रीगंज बीमा अस्पताल के पास बाणगंगा घर से सुबह-सुबह नाश्ता लेने का बोलकर निकली थी फिर वापस घर नहीं लौटी थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की थी। बाद में जांच के बाद परिजन के आरोपों पर 2017 के फरवरी माह में बाणगंगा इलाके के ही रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व महामंत्री जगदीश उर्फ कल्लू करोतिया (65) उसके बेटे अजय करोतिया (36), विजय करोतिया(38), विनय करोतिया(31) निवासी कुम्हारखाड़ी बाणगंगा पर अपहरण का केस दर्ज किया था।

इन्हीं आरोपियों ने ट्विंकल का 16 अक्टूबर को अपहरण कर उसे पिता जगदीश करोतिया के साथ कार में टिगरिया बादशाह इलाके में ले जाकर अपने साथी नीलू उर्फ नीलेश कश्यप के खेत के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को दो कचरा गाड़ी नगर निगम से बुलवाकर लकड़ियों में दबाकर जला दिया। पुलिस ने 12 जनवरी 2019 को हत्याकांड का खुलासा किया था। फिलहाल सभी आरोपी जेल में है और कोर्ट में हत्याकांड की सुनवाई प्रारंभ हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+