Tulsi Silawat ने Digvijay Singh पर साधा निशाना, बोले- वो तो कांग्रेस के कोरोना हैं

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा कि, दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना हैं.

indore

Recommended Video

      कांग्रेस में कौन है कोरोना? सुनकर मचा सियासी बवाल...

      मिशन 2023 नजदीक है, ऐसे में अब सियासत का सिलसिला भी तेज होते चला जा रहा है, जहां हाल ही में धार्मिक नगरी उज्जैन आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर की गई टिप्पणी के बाद अब कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने दिग्विजय सिंह पर जोरदार निशाना साधा है, जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का कोरोना बताया। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू स्थित परशुराम जन्मस्थली जानापाव पहुंचे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा कि, दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना हैं, और उन्हें चीन में ही जन्म लेना चाहिए, ऐसी प्रार्थना मैं महाकाल से करता हूं।

      सिलावट ने कही ये बात

      राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा की, मेरी सोच मेरा विचार है कि, दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना है, और कोरोना की उत्पत्ति भी चीन से हुई है, इसलिए मैं तो कहता हूं कि, कांग्रेस के इस कोरोना को, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को, चीन में ही जन्म लेना चाहिए, यह मेरे महाकाल से प्रार्थना है। इसके साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, बची कुची कांग्रेस का भी दिग्विजय सिंह बंटाधार कर देंगे, मैं तो कहता हूं महाकाल इनको सद्बुद्धि दे कि उस पवित्र स्थान को इनकी टिप्पणियों से अछूता रखे, यह मेरी याचना है।

      लगातार जारी है बयानबाजी

      राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत का सिलसिला तेज है, जहां दिग्विजय सिंह के बयान पर खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पलटवार कर चुके हैं, साथ ही प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह पर इस बयान को लेकर निशाना साधा था। वहीं अब कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने दिग्विजय सिंह को अपने निशाने पर लिया है, जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का कोरोना बताते हुए निशाना साधा है।

      ये भी पढ़े- Parshuram jayanti 2023 पर CM Shivraj का एलान, जानापाव में होगा परशुराम लोक का निर्माण

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+