MP के इस शहर में सड़क के गड्ढों को दी गई श्रद्धांजलि, कुछ ऐसा है पूरा मामला
इंदौर, 18 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो विकास के मामले में लगातार अपने कदम आगे बढ़ाते चला जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके भारी बारिश के बाद अब सड़कों पर गड्ढे नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, शहर कांग्रेस कमेटी के सभी मोर्चा, संगठन एवं प्रकोष्ठ प्रभारी एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एवं भूपेंद्र केतके के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया गया, जहां इंदौर से बाहर जाने वाली सीमाओं पर गड्ढों का साम्राज्य हैं, ऐसे में इंदौर नगर निगम महापौर एवं परिषद का ध्यान आकर्षित करने के लिए जगह-जगह गड्ढों पर हार फूल चढाकर नगर निगम कि कुंभकर्ण की नींद सो रहे अधिकारीयों की नींद जगाने के लिए श्रद्धांजलि दी गई।

कांग्रेसियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने बताया की, बारिश के कारण शहर कि सड़कों पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। नगर निगम ने ताबड़तोड़ पैचर्वक करने के चक्कर में जहां मिट्टी डाली है, वहां बारिश होते ही कीचड़ हो जाता है। और वाहन फ़िसल जाते हैं जिससे दुर्घटना हो रही हैं,और रोज आते जाते नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों को गड्ढे नजर नहीं आते। तमाम जनता के साथ ही स्कूलों की बसें इन गड्ढों से ही गुजरती है। गहरे गड्ढों में गाड़ियों के पलटने का डर बना रहता है। लगातार बारिश के चलते ये गड्ढे लगातार गहरे होते जा रहे हैं। लेकिन नगर निगम की तरफ से पैचर्वक नहीं किया जा रहा है, और नगर निगम के अधिकारी और परिषद गड्ढों को नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं,शीघ्र ही इस संबंध में उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो उग्र अंदोलन किया जाएगा, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को एक ज्ञापन दिया जाएगा।
लगातार किया जा रहा प्रदर्शन
शहर के अलग-अलग हिस्सों से सड़कों में गड्ढे होने की समस्याएं सामने आ रही है यही कारण है कि, रहवासी संघ के साथ-साथ अब कांग्रेस ने भी मैदान संभाल लिया है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया, तो वहीं यदि इन गड्ढों को जल्द से जल्द ना भरा गया, तो कांग्रेस के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications