Indore में पेड़ों का इलाज कर रही ट्री एंबुलेंस, CM Shivraj ने जमकर की तारीफ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर नई पहल की गई है, जिसके तहत शहर में ट्री एंबुलेंस की शुरूआत की गई है. इस पहल की सराहना सीएम शिवराज ने भी की है.

Recommended Video

इंदौर वैसे तो स्वच्छता के मामले में नंबर वन माना जाता है। यही कारण है कि, स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार नंबर वन का खिताब हासिल किया है। इतना ही नहीं इंदौर शहर पर्यावरण संरक्षण और एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों में एक प्रयास पेड़ पौधों का संरक्षण भी शामिल है, जिसे लेकर इंदौर नगर निगम ने नई पहल करते हुए ट्री एंबुलेंस की शुरुआत की है, जो लगातार शहर में पेड़ पौधों का इलाज कर रही है, इंदौर के इस कार्य की सराहना प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी की है।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
इंदौर के द्वारा किए गए नवाचार की सराहना करते हुए प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंदौर ने एक और नवाचार किया है। हमने मनुष्य तथा पशुओं के उपचार के लिए एम्बुलेंस देखी थी लेकिन इंदौर में पेड़ों के इलाज के लिए ट्री एम्बुलेंस प्रारंभ हुई है जो बीमार पौधों की देखभाल एवं उनका उपचार करेगी। बता दें की, इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग की ओर से शुरू की जा रही एंबुलेंस पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पहल मानी जा रही है। ट्री एंबुलेंस का काम मौके पर पहुंचकर पेड़ पौधों का इलाज करने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर सही तरीके से पेड़ों का ट्रांसप्लांट करना भी रहेगा।
ऐसे काम करेगी ट्री एंबुलेंस
आपने सामान्य तौर पर किसी एंबुलेंस को काम करते हुए देखा होगा, जहां एंबुलेंस का काम किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाना, या फिर मौके पर इलाज की सुविधा प्रदान करना है। वहीं इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग की ओर से शुरू की गई एंबुलेंस की सेवा भी इसी तरह का काम करेगी, जहां पेड़ पौधों के नष्ट होने की शिकायत मिलने पर एंबुलेंस पहुंचेगी और उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ पेड़ पौधों का इलाज करेगी।
सर्व सुविधा युक्त होगी ट्री एंबुलेंस
नगर निगम के उद्यान विभाग की ओर से शुरू की जा रही ट्री एंबुलेंस पर यदि एक नजर डालें तो यह ट्री एंबुलेंस सर्व सुविधा युक्त होगी, जहां इस एंबुलेंस में उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। साथ ही इसमें उद्यानिकी सहायक भी मौजूद रहेंगे। एंबुलेंस में पेड़ पौधों की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ सेवाएं देते नजर आएंगे। साथ ही एंबुलेंस में पेड़ पौधों के इलाज के लिए लगने वाली दवाईयां और कीटनाशक समेत तमाम तरह के संसाधन मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़े- Video: सुपर कॉप रंजीत सिंह ने जीता टीम इंडिया का दिल, बस के सामने किया ट्रैफिक कंट्रोल डांस












Click it and Unblock the Notifications