MP के इस शहर में शुरू हुई Tree एंबुलेंस, कुछ इस तरह करेगी पेड़-पौधों का इलाज

इंदौर, 26 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो स्वच्छता के मामले में नंबर वन शहर माना जाता है। यही कारण है कि, स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार इंदौर ने नंबर वन का खिताब हासिल किया है। इतना ही नहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब स्वच्छता का छक्का यानी छठी बार स्वच्छता में नंबर वन आने की तैयारियों में जुटा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच इंदौर शहर पर्यावरण संरक्षण और एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों में एक प्रयास पेड़ पौधों का संरक्षण भी शामिल है, जिसे लेकर इंदौर नगर निगम ने नई पहल करते हुए ट्री एंबुलेंस की शुरुआत की है।

ऐसे काम करेगी ट्री एंबुलेंस

ऐसे काम करेगी ट्री एंबुलेंस

आपने सामान्य तौर पर किसी एंबुलेंस को काम करते हुए देखा होगा, जहां एंबुलेंस का काम किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाना, या फिर मौके पर इलाज की सुविधा प्रदान करना है। वहीं इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग की ओर से शुरू की गई एंबुलेंस की सेवा भी इसी तरह का काम करेगी, जहां पेड़ पौधों के नष्ट होने की शिकायत मिलने पर एंबुलेंस पहुंचेगी और उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ पेड़ पौधों का इलाज करेगी।

सर्व सुविधा युक्त होगी ट्री एंबुलेंस

सर्व सुविधा युक्त होगी ट्री एंबुलेंस

नगर निगम के उद्यान विभाग की ओर से शुरू की जा रही ट्री एंबुलेंस पर यदि एक नजर डालें तो यह ट्री एंबुलेंस सर्व सुविधा युक्त होगी, जहां इस एंबुलेंस में उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। साथ ही इसमें उद्यानिकी सहायक भी मौजूद रहेंगे। एंबुलेंस में पेड़ पौधों की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ सेवाएं देते नजर आएंगे। साथ ही एंबुलेंस में पेड़ पौधों के इलाज के लिए लगने वाली दवाईयां और कीटनाशक समेत तमाम तरह के संसाधन मौजूद रहेंगे।

इलाज से लेकर ट्रांसप्लांट तक की व्यवस्था

इलाज से लेकर ट्रांसप्लांट तक की व्यवस्था

इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग की ओर से शुरू की जा रही एंबुलेंस पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पहल मानी जा रही है। ट्री एंबुलेंस का काम मौके पर पहुंचकर पेड़ पौधों का इलाज करने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर सही तरीके से पेड़ों का ट्रांसप्लांट करना भी रहेगा। वहीं अब जल्द ही इंदौर नगर निगम का उद्यान विभाग इस सुविधा को जनता तक पहुंचाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने जा रहा है, जिसके बाद नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, और पर्यावरण सहेजने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर चल रहा अभियान

पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर चल रहा अभियान

शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर अभियान चल रहे हैं, जहां अलग-अलग तरह से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच एक ओर वृक्षारोपण करने का सिलसिला जारी है, तो वहीं दूसरी ओर शहर में लगे पुराने वृक्षों को बचाने के लिए भी पहल की जा रही है। शहर में आगे भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर इसी तरह की मुहिम चलाई जाएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+