Indore news: शिवराज कैबिनेट की हरी झंडी, जल्द शुरू होगा अहिल्या स्मारक का काम, क्या रहेगा खास, जानिए?
शिवराज कैबिनेट ने देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के लिए प्रदेश सरकार ने केसरबाग रोड पर पुराने आईटीओ भवन से जुड़ी करीब 3 एकड़ जमीन स्मारक प्रतिष्ठान को देने का फैसला किया है।

Recommended Video

राजधानी भोपाल में मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर के तमाम मुद्दों पर कैबिनेट की ओर से मंथन किया गया। साथ ही कुछ प्रमुख प्रस्ताव को हरी झंडी भी दिखाई गई, इन्हीं प्रस्ताव में से एक इंदौर में बनने वाले पहले स्मारक को लेकर भी कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसला लिया, जिसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के लिए प्रदेश सरकार ने केसरबाग रोड पर पुराने आईटीओ भवन से जुड़ी करीब 3 एकड़ जमीन स्मारक प्रतिष्ठान को देने का फैसला किया है। यह जमीन सरकार की ओर से प्रतिष्ठान को मुफ्त में दी जाएगी, जिस पर अब जल्द ही स्मारक बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्मारक का पूरा प्लान बनाकर राज्य सरकार को दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में इस प्लान को हरी झंडी दिखाई है। साथ ही स्मारक के लिए लगने वाली 3 एकड़ जमीन भी अहिल्या होलकर स्मारक प्रतिष्ठान को देने का फैसला किया गया है, जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इंदौर में स्मारक बनाने का काम शुरू हो जाएगा। उधर, इससे पहले महेश्वर में अहिल्या लोक बनाने की घोषणा भी मध्य प्रदेश सरकार की ओर से की गई है। अहिल्या स्मारक के लिए जमीन देने के फैसले पर अहिल्या उत्सव समिति ने भी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अहिल्या स्मारक में ये रहेगा खास
50 करोड़ से अधिक की राशि से बनने वाला अहिल्या स्मारक, देवी अहिल्या बाई के जीवन से जुड़ी कई जानकारियां लोगों तक पहुंच आएगा। ऐसे में इस स्मारक में ऐतिहासिक वस्तुएं, चित्र आदि संजोय जाएंगे। साथ ही इस स्मारक के तहत अहिल्याबाई होलकर के गौरवशाली इतिहास को लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें उनके जीवन के विशेष प्रसंगों से जुड़ी झांकियों को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय के साथ यहां लाइट और साउंड शो भी होगा। वहीं इस स्मारक की देखभाल के लिए ट्रस्ट का गठन किया जाएगा, जिसका प्रमुख पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications