Indore News: ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को खिलाए लड्डू, क्या है मामला, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात प्रबंधन पुलिस महानगर इंदौर द्वारा दिनाँक 14 फरवरी 2025 को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद तिवारी की उपस्थिति में यातायात प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा पलासिया चौराहा, व्हाइट चर्च चौराहा, रीगल सर्किल, टावर चौराहा पर यातायात नियमों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करने वाले वाहन चालकों को मकर संक्रांति के अवसर पर तिल के लड्डू, फूल देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
जो वाहन चालक हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाये थे उन्हें यातायात नियमों का महत्व व पालन करने की सीख भी दी गई। साथ ही पतंग की डोर से किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसलिए दो पहिया वाहन चालकों को गले की सुरक्षा हेतु बेल्ट प्रदान किया गया।

इस दौरान ट्रेजर आईलैंड मॉल की टीम द्वारा यातायात जागरूकता में सहयोग करते हुए यमराज, चित्रगुप्त बन वाहन चालकों से यातायात नियमो का पालन करने की हिदायत दी गयी।
एडिशनल सीपी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, आपकी एक गलती से आपका जीवन संकट में आ सकता है। जीवन अमूल्य है जीवन की रक्षा करें, मृत्यु का वरण नहीं करें। वाहन चालकों को समझाइए देने के लिए यमराज, चित्रगुप्त द्वारा सांकेतिक रूप से यही बताया जा रहा है कि हमारी एक गलती जानलेवा हो सकती है इसलिए कृपया यातायात नियमों का पालन करें । पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री अरविंद तिवारी द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन करने एवं शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
यातायात पुलिस के इस अभियान को आमजनमानस ने सराहा व नियमों का पालन करने का प्रण भी लिया। इस दौरान एडिशनल डीसीपी (यातायात जोन-1) अरविंद तिवारी, एडिशनल डीसीपी (यातायात जोन-2) संतोष कुमार कौल, एसीपी नरेश अन्नोटिया, एसीपी मनोज कुमार खत्री, एसीपी सुप्रिया चौधरी, एसीपी हिंदू सिंह मुवेल, थाना प्रभारी यातायात लाल बहादुर सिंह बौद्ध, प्रभारी यातायात पश्चिम अर्जुन सिंह पंवार, समस्त निरीक्षक व यातायात एजुकेशन विंग की टीम सहित ट्रेजर आइलैंड मॉल के सेंटर डायरेक्टर योगेश काले एवं पंकज यादव, शैलेन्द्र खोवल, विशाल गुर्जर भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- MP News: 2 लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर होगी भर्ती, CM का ऐलान, किन विभागों में कितने पद, जानिए












Click it and Unblock the Notifications