नशे की लत में चोर बना व्यापारी, ATM में चोरी करने पहुंचा तो 584 दूर बैठे अफसरों ने पुलिस भेजकर पकड़ाया
इंदौर, 12 मार्च। मध्य प्रदेश के इंदौर में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर नशे की लत ने एक व्यापारी को चोर बना दिया। वह बैंक के एटीएम में चोरी करने पहुंच गया और पकड़ा भी गया। उसे एटीएम बूथ से 584 किलोमीटर दूर बैठे अफसरों ने पुलिस भेजकर पकड़वाया है।

इंदौर के भवर कुआं पुलिस थाना इंचार्ज शशिकांत चौरसिया ने बताया कि घटना देर रात दो बजे की है। भवर कुआं थाना क्षेत्र के खंडवा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में चोरी नियत से घुआ हरदीपेन्द्र सिंह जो की पंजाब का रहने वाला है। वहीं कई साल से इंदौर में रहता था, लेकिन पिता के देहांत के बाद उसे नशे की लत लग गई।
पिता के देहांत के बाद आरोपी पंजाब चला गया था। वहां अधिक नशा करने लगा था। कुछ दिन पहेल ही इंदौर आया और अपने बड़े पापा पिता के घर गया, लेकिन उसे नशे की लत के कारण घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने रुपयों के लिए एटीएम को निशाना बनाया और गिरफ्तार हो गया।
पुलिस के अनुसार हर दीपेंद्र सिंह कई साल से इंदौर में कारोबार कर रहा था। उसके कई ट्रक भी चल रहे थे। लेकिन बुरी संगत के चलते वह नशे की लत में पड़ गया। इसके कारण परिवार वालों ने उसे पंजाब भेज दिया था।
बता दें कि बैंक एटीएम में ऑटोमेटिक सर्विलेंस सिस्टम लगा हुआ है। जिस पर तुरंत अधिकारी केबिन में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा से तुरंत संबंधित एटीएम को देखते हैं। मुंबई में बैठे अधिकारी घटना वाली जगह पर स्पीकर के द्वारा अनाउंसमेंट भी करते हैं कि पुलिस आ रही है। यदि घटना करने वाला व्यक्ति अलर्ट होकर भाग जाता है। वरना पुलिस को सूचना दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications