MP के इस शहर में हर घर तिरंगा अभियान का उत्साह, BJP कार्यालय पर फहराया तिरंगा
इंदौर, 13 अगस्त: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का हर्षोल्लास प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखने मिल रहा है, जहां अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलने वाली इस अभियान को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता को भी जागरूक किया जा रहा है। इस बीच इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया, जहां बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पर तिरंगा फहराया
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव की गरिमामय उपस्थिति में महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर तिरंगा फहराया। उसके पश्चात राष्ट्र गीत एवं राष्ट्रीय गान भी हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीएम मोदी के आह्वान पर लहराया तिरंगा
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यालय पर हम सभी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है, देश को स्वतंत्र करने के संघर्ष में लाखों लोगों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया है, और जो राष्ट्रीय ध्वज हम गर्व से फहराते हैं, उसे हासिल करने के लिए कईयों को जेल जाना पड़ा था। भारत माता की जय, वंदे मातरम हम नहीं बोल सकते थे, जय हिंद कहना अपराध था, ऐसे समय में अनेक क्रांतिकारीयो ने फांसी के फंदे को चूम कर उस पर झूल कर अपने प्राणों की आहुति दी। इस अमृत महोत्सव में हम उन्हें प्रणाम करते हैं ।
बीजेपी कार्यालय पर हुआ रक्षाबंधन कार्यक्रम
बीजेपी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, तो वहीं प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए हुए हैं, जहां तिरंगा यात्रा के बाद मुरलीधर राव बीजेपी नेताओं के साथ सराफा बाजार पहुंचे और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया, वहीं शनिवार को बीजेपी कार्यालय पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं से राखी भी बंधवाई।












Click it and Unblock the Notifications