MP: तकनीकी एवं विशेषज्ञ समिति करेगी बांधों व तालाबों का निरीक्षण, तैयारी पूरी
खरगोन, 18 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां इसी के चलते बांध और तालाब लबालब नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिवृष्टि और बाढ़ के संबंध में वीडियो कॉफ्रेंस आयोजित की गई थी। बांधों एवं तालाबों के निरीक्षण तकनीकी एवं विशेषज्ञ समिति के माध्यम से कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया था। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने आदेश जारी कर राजस्व, तकनीकी विशेषज्ञ समिति तथा मॉनिटरिंग समिति गठित की है। तकनीकी एवं विशेषज्ञ समिति में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, लोक स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवां के संबंधित कार्यपालन यंत्री, संबंधित राजस्व निरीक्षक समिति में शामिल रहेंगे।

ये काम करेगी गठित समिति
गठित समिति द्वारा जिले में वर्तमान में हो रही निरंतर वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी तालाबों, बांधों एवं जल संरचनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी एवं विशेषज्ञ समिति गठित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। गठित समिति के माध्यम से जिले की सभी जल संरचनाओं के जल स्तर, रिसाव, सुरक्षा सहित निम्न पहलूओं के संबंध में विस्तृत जांच करेंगे। इसके साथ ही जल संरचनाओं की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करेंगे।
मॉनिटरिंग समिति गठित की है
इसके अलावा इन्हीं कार्यों के लिए जिला पंचायत सीईओ दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग समिति गठित की है। गठित समिति के सदस्य संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं, जल संसाधन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खरगोन के कार्यपालन यंत्री, संबंधित तहसीलदार एवं जनपद सीईओ समिति के सदस्य होंगे।
नर्मदा नदी का लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा
जिले में नर्मदा नदी का लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर से आवश्यक सावधानियों को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने महेश्वर नगर और पास के गांवों में जल स्तर और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर कुमार ने महेश्वर नगर की निचली बस्तियों में जल स्तर बढ़ने के बाद आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
-
Pratibha Singh Solanki: कौन हैं 10वीं में 499 अंक लाने वाली प्रतिभा?MP बोर्ड टॉपर ने खुद बताया सक्सेस का मंत्र -
MP Board Results 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट! -
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज? -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications