MP में टंट्या मामा बलिदान दिवस से पहले BJP ने निकाली गौरव यात्रा

क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील के बलिदान दिवस पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और पातालपानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां इससे पहले शहर के बड़ा गणपति चौराहा से गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों और बीजेपी नेताओं ने गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 4 दिसंबर को क्रांति सूर्य टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर पातालपानी और इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जहां इससे पहले गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर बड़ा गणपति चौराहा से रवाना किया गया, इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और बीजेपी नेताओं ने गौरव यात्रा का स्वागत सत्कार किया।

indore

कुछ इस तरह निकली गौरव यात्रा

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि, क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील मामा के बलिदान दिवस के पूर्व इंदौर की विधानसभ एक और दो में भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा विधानसभा 1 में बड़ा गणपति से प्रात 9 बजे प्रारंभ होकर एयरपोर्ट रोड होते हुए 60 फीट रोड महेश गार्ड लाइन होते हुए उज्जैन नाका पर समाप्त हुई। उसी तरह विधानसभा 2 में शाम 4 बजे मोनी बाबा आश्रम से यात्रा प्रारंभ होकर बापट चौराहा होते हुए बाॉम्बे हॉस्पिटल से होकर परदेशीपुरा, सफेद मंदिर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राकेश कटारा,विधानसभा 1 यात्रा प्रभारी करण भूरिया ,विधानसभा 2 यात्रा प्रभारी आदित्य चंदेलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा अजजा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलिदान दिवस पर होंगे कार्यक्रम

आगामी 4 दिसंबर को टंट्या मामा बलिदान दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन इंदौर और पातालपानी में किए जाने हैं, जहां इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं इन कार्यक्रमों में शामिल होने प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान आर्थिक राजधानी इंदौर आएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान चॉपर के माध्यम से पातालपानी जाएंगे और फिर वहां से पीटीएस ग्राउंड पहुंचेंगे। साथ ही 4 दिसंबर को भंवरकुआं चौराहे का नामकरण और टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+