अलर्ट! MP में कोरोना के बाद स्वाइन फ्लू की दस्तक, इस शहर के मरीज में मिले लक्षण
उज्जैन, 20 अगस्त: देशभर में कोरोना संक्रमण और मंकीपॉक्स के बाद स्वाइन फ्लू ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने का सिलसिला तेज हो गया है। इधर, मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बाद अब स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। इसी के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास उज्जैन में एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। वहीं स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है, जहां स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। लगातार जांच के लिए सैंपल जाने का सिलसिला जारी है, जहां अब जैसे-जैसे रिपोर्ट सामने आ रही है, वैसे-वैसे पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

मरीज का इलाज जारी
प्रदेश में जैसे-जैसे स्वाइन फ्लू के मामले सामने आते चले जा रहे हैं, वैसे वैसे स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इनका इलाज कर रही है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज में बेहद सावधानी रखी जा रही है। साथ ही स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद मरीज के संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। प्रदेश में इन दिनों सर्दी, खांसी के मरीज बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां इनका स्वाइन फ्लू टेस्ट कराना बेहद आवश्यक है।

90 से ज्यादा परिवारों की स्क्रीनिंग
प्रदेश की आर्थिक राजधानी उज्जैन के एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनी में रह रहे लगभग 90 से ज्यादा परिवारों की स्क्रीनिंग की है। इसमें कुछ लोगों में सर्दी, खांसी के लक्षण पाए गए हैं। देखा जाए तो लंबे वक्त के बाद एक बार फिर उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक होने के बाद हड़कंप का माहौल है, जहां स्वास्थ्य विभाग भी अब अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।

क्या है स्वाइन फ्लू?
स्वाइन फ्लू सामान्यता एक वायरल इंफेक्शन है, जो सूअरों में पाया जाता है। यह सूअर से मनुष्य में फैल सकता है। इतना ही नहीं यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में भी प्रवेश कर सकता है। गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगते हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए कई तरह के वैक्सीन उपलब्ध है, तो वहीं इलाज के लिए कई तरह के एंटीवायरल भी उपयोग में लिए जाते हैं। इसके अलावा मास्क पहनकर और अन्य तरह की स्वास्थ्य संबंधित सावधानियां रखकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग का अमला
धार्मिक नगरी उज्जैन के मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद अब प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग का अमला अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी स्वाइन फ्लू को देखते हुए सावधानियां रखी जा रही है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग का अमला लगातार स्क्रीनिंग और टेस्ट कर रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कोरोना संक्रमण और मंकीपॉक्स के बाद अब स्वाइन फ्लू ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications