Indore में कलेक्टर बने टीचर, स्कूली बच्चों को पढ़ाया साइंस का पाठ

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर इलैया राजा टी का अलग अंदाज सामने आया है, जिसमें वे एक सरकारी स्कूल में बच्चों को साइंस पढ़ाते नजर आ रहे हैं.

indore

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी सुशासन सप्ताह के दौरान शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों और शासकीय सेवाओं की मैदानी हकीकत पता करने के लिए राऊ पहुंचे थे। राऊ में उन्होंने शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, तहसील कार्यालय के निर्माणाधीन भवन आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं और वहां उपलब्ध संसाधन और सुविधाओं को देखा। उन्होंने कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अपने भ्रमण की शुरूआत शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल से प्रारंभ की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम विजय मण्डलौई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यहां उन्होंने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं को देखा, कमियों का आंकलन कर शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

अनुउपयोगी रखे वाहनों को हटाने के निर्देश दिये

कलेक्टर ने अपने दौरे के दौरान प्रत्येक कक्ष में पहुंच कर अध्यापन व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बालिकाओं के लिये पृथक शौचालय बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल भवन की छत रिपेरिंग कार्य को छत पर पहुंचकर देखा और गुणवत्ता पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने छत रिपेरिंग कार्य, वॉटर रिचार्जिंग कार्य तथा स्कूल में की गई अन्य खरीदी कार्य की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल भवन के एक खाली कमरे को खुलवाकर देखा और आवश्यकता के अनुसार इसका शीघ्र नव निर्माण कर उपयोगी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल परिसर में अनुउपयोगी रखे वाहनों को हटाने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर पढ़ाया विज्ञान का पाठ

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने शासकीय कन्या शाला हायर सेकेण्डरी स्कूल राऊ के भ्रमण के दौरान शिक्षक बनकर बच्चों को विज्ञान का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को ब्लड सेल सहित बायो एवं फिजिक्स के अन्य पाठ को लगभग आधे घंटे तक पढ़ाया। उन्होंने इन विषयों के विभिन्न पहलुओं को समझाया। उन्होंने बच्चों से चर्चा भी की और उनकी समस्याओं को सुना। चर्चा के दौरान बच्चों ने उन्हें खेल मैदान और लैब की आवश्यकता बताई। कलेक्टर ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षकों से लर्निंग आउटकम (सीखने के प्रतिफल) पर चर्चा की। उन्होंने एक अभिभावक से फोन कर बच्चों को स्कूल भेजने के संबंध में चर्चा भी की।

ये भी पढ़े- Indore के साथ ही Ujjain भी तैयार, अच्छी सेवा से जीतेंगे प्रवासी मेहमानों का दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+