Indore News: सुबह उठते ही शहर की हालत देख चौंके इंदौरी, बोले- ये तो चमत्कार हो गया
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, जहां दिपावली के अगले दिन सफाईमित्रों की टीम ने मैदान संभालते हुए पूरे शहर की साफ-सफाई की है। दिवाली से पहले ही शहर की सफाई का प्लान तैयार कर लिया गया था, जहां इसी प्लान के तहत शहर में सफाई व्यवस्था की गई है।
सुबह 4 बजे से शुरू हुई शहर की सफाई अलसुबह तक जारी रही। इस दौरान सफाई के बाद शहर चकाचक नजर आ रहा था, दिपावली के अगले दिन सुबह उठते ही शहरवासियों ने शहर को चकाचक देख नगर निगम की जमकर सराहना की है।

दिपावली का पर्व इंदौर में उत्साह के साथ मनाया गया, जहां शहरवासियों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दी। वहीं त्याहोर पर जमकर हुई आतिशबाजी के चलते कचरा-कचरा हो गया था, जिसे साफ करने के लिए सफाईमित्रों की टीम ने सुबह 4 बजे से मैदान संभाला। वहीं अल सुबह तक सफाईमित्रों ने शहर को साफ कर चकाचक कर दिया था, जिसके बाद जैसे ही लोग उठे और शहर को साफ देखा, सभी ने सफाईमित्रों की सराहना करने के साथ ही नगर निगम के कामों को सराहा है।
दुबई दौरे पर महापौर
दुबई में आयोजित ब्रिक्स+कार्य बैठक में ब्रिक्स+शहरों और नगर पालिकाओं के संघ के सह-अध्यक्ष के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर और भारत का प्रतिनिधित्व किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, ब्रिक्स देशों के भीतर भाषाई विविधता के महत्व पर जोर देते हुए ब्रिक्स चार्टर के वर्किंग एजेंडा में हिंदी भाषा को जोड़ने के पक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए, हिंदी भाषा को ब्रिक्स एजेंडा में जोड़ने का यह प्रस्ताव "वसुधैव कुटुंबकम" के दर्शन के अनुरूप है, साथ ही सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।
ये भी पढ़े- Indore महापौर का दुबई दौरा, ब्रिक्स सम्मेलन में कही दिल की बात, दुनिया का भरोसा जीता












Click it and Unblock the Notifications