Social media पर Sumitra mahajan को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने की अटकलें, जानिए क्या है पूरा सच?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार 8 बार सांसद रही पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने की अटकलें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा की, मुझसे तो किसी ने पूछा नहीं, यह बातें न जाने कहां से आ गई है। दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया पर एक जानकारी तेजी से वायरल हुई जिसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने की बात लिखी गई थी। वहीं जैसे-जैसे यह बधाई संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे-वैसे सियासत में सुर्खियां बनता चला गया।

पहले भी चल चुकी है अफवाह
सियासत में इससे पहले भी सोशल मीडिया पर सुमित्रा महाजन को अलग-अलग राज्यों का राज्यपाल बनाने की अफवाह चल चुकी है, जहां अबकी बार चली अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सुमित्रा महाजन को राज्यपाल बनने की शुभकामनाएं तक दे डाली थी, जिसके बाद अब सुमित्रा महाजन के महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने की चर्चाएं महज अफवाह निकली। इन दिनों सियासत में सक्रिय सुमित्रा महाजन को आने वाले दिनों में किस तरह की जिम्मेदारियां मिलती हैं, यह देखने वाली बात होगी।

लगातार 8 बार रहीं इंदौर की सांसद
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के राजनीतिक करियर पर एक नजर डालें तो महाजन लगातार आठ बार इंदौर की सांसद रही हैं। साथ ही सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जैसे पदों पर भी अपना दायित्व निभा चुकी हैं, फिलहाल सुमित्रा महाजन सियासत में एक्टिव नजर आ रही हैं, जहां वे अलग-अलग तरह के सामाजिक कार्यक्रमों में भी समय-समय पर हिस्सा ले रही हैं। वहीं ताई की एक्टिविटी को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं सियासत में समय-समय पर लगती रही हैं, जिसके चलते अफवाह का सिलसिला भी चल पड़ता है।

कोई फोन या संदेश आने से किया इनकार
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोशल मीडिया पर चल रही राज्यपाल बनाए जाने की खबरों पर कहा कि, मुझसे किसी ने कुछ भी नहीं पूछा है, दिल्ली से भी इस संबंध में उन्होंने किसी तरह का कोई फोन या संदेश आने से साफ इनकार किया है। ताई का कहना है कि, जो लोग यह जिम्मेदारी देंगे, उन्हें मुझसे पहले पूछ लेने दिया जाए, अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। बहरहाल, सोशल मीडिया पर चली सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने की अफवाह ने सियासत का पारा चढ़ा दिया है, जहां अब सियासत के गलियारों में एक बार फिर सुमित्रा महाजन की एक्टिविटी के चर्चे होने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications