Indore News: 'मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाने की हिम्मत नहीं', निगम सम्मेलन में गरजीं सुमित्रा महाजन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम की ओर से नए परिषद हॉल का निर्माण किया गया है, जहां निगम के इस नए परिषद हॉल में पहली बार हुई निगम परिषद की बैठक बेहद खास रही, क्योंकी इस बैठक की शुरूआत ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की पाठशाला के साथ हुई, जहां ताई ने पार्षदों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए मन की बात बताई।
नए परिषद हॉल में निगम की पहली बैठक हंगामेदार रही, जहां हॉल के नामकरण समेत अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा किया गया। वहीं बैठक शुरू होने से पहले ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने परिषद को संबोधित किया, जिसमें ताई ने पार्षदों के साथ अपना लंबा अनुभव साझा किया, साथ ही ताई ने पार्षदों को खास टिप्स भी दिए।

ताई ने कही ये बात
ताई सुमित्रा महाजन ने परिषद बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे आप सब से बहुत सम्मान मिला है, चाहे पक्ष हो या विपक्ष। लोकसभा में भी बहुत सम्मान मिला, पूरे हिंदुस्तान से बहुत सम्मान मिला। मेरे सम्मान में कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता है, किसी की हिम्मत नहीं, और हिम्मत से भी ज्यादा सभी का इतना प्रेम है। इस दौरान बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभापति मुन्नालाल यादव, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ल, मनीश शर्मा, जीतू यादव, प्रिया डांगी, निरंजन सिंह चौहान, अभिषेक बबलू शर्मा समेत तमाम पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद रहे।
कुछ ऐसी है नए हॉल की विशेषता
नवनिर्मित परिषद हॉल में इंटीरियर का कार्य फरवरी 2023 में प्रारंभ किया गया। परिषद हॉल में इंटीरियर, एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रिकल्स एवं एकॉस्टिक, कार्य किया गया है। परिषद हॉल मे 116 पार्षदगण के बैठने की व्यवस्था की गई है एवं पंचम तल में पत्रकारों, अतिथियों एवं दर्शकों हेतु 3 तरफ गैलरी में कुल 122 सीटों की व्यवस्था की गई है। परिषद हॉल के इंटीरियर के कार्य पर राशि रू. 3.00 करोड व्यय होकर कार्य पूर्ण किया गया है। नव निर्मित परिषद हॉल में आधुनिक सूचना-प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाकर वाई-फाई, सी.सी.टी.वी. कैमरे का प्रावधान किये गये है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP में चौंकाएगी BJP, नए चेहरों को मिल सकता है टिकट












Click it and Unblock the Notifications