Mhow: कैलाश विजयवर्गीय ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात, घटनाक्रम को लेकर कही ये बात

महू में एक युवती की मौत हो गई, जहां युवती की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं अब कैलाश विजयवर्गीय ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की है.

indore

महू में हुए घटनाक्रम के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मृतक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए हाल जाना, और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, और ऐसे समय में कांग्रेस से राजनीति ना करने की बात कही है। बता दें की इंदौर के पास महू में एक युवती की मौत हो गई, जहां युवती की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई।

बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है- विजयवर्गीय

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, सरकार इसके प्रति गंभीर है। माननीय मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता देने का भी कहा है, और सहायता पहुंच भी गई है उनके पास, बाकी भी इस गांव की समस्याओं के बारे में बताया गया है, जिसे लेकर मैं अधिकारियों को निर्देश देकर जा रहा हूं कि जो प्रधानमंत्री आवास के मकान है, पानी की समस्या है, बिजली की समस्या है, इसका शीघ्र निराकरण करें, मदन हमारा बहुत पुराना कार्यकर्ता था। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, हमारी परिवार के प्रति पूर्ण संवेदना है।

कांग्रेस हर जगह राजनीति करती है

कांग्रेस के द्वारा इस पूरे मामले पर राजनीति करने के सवाल पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कुछ घटनाएं ऐसी होती है कि जिस पर राजनीति कम हो, और पीड़ित के प्रति अपनी सहानुभूति ज्यादा हो, कांग्रेस हर जगह राजनीति करती है, होना यह चाहिए कि पीड़ित के प्रति हम क्या ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकें, कोई भी घटना हो जाती है उसके बाद हमें पीड़ित व्यक्ति के साथ हमें खड़ा होना चाहिए, हम वहां पर आकर राजनीति करने लगे, यह ठीक नहीं है। इसी के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। मदन हमारा कार्य करता है और उसके यहां यदि इस तरह का वज्रपात हुआ है, तो हम उसके साथ दुख में खड़े होने आए हैं।

ये भी पढ़े- Mhow घटनाक्रम पर CM Shivraj ने लिया संज्ञान, मृतक के परिजनों को 10 लाख की सहायता और बेटे को मिलेगी नौकरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+