Mhow घटनाक्रम पर CM Shivraj ने लिया संज्ञान, मृतक के परिजनों को 10 लाख की सहायता और बेटे को मिलेगी नौकरी
महू घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए और बड़े बेटे को नगर परिषद में शासकीय नौकरी दी जाएगी।

Recommended Video

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के डॉ. अंबेडकर नगर महू में हुई घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए और बड़े बेटे को नगर परिषद में शासकीय नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशानुसार प्रभावित परिवार के तीनों बच्चों की समुचित शिक्षा हेतु जनजातीय छात्रावास में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। पीड़ित परिवार के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले से आवास है। उसे रिनोवेट कराने की व्यवस्था की जाएगी।
10 लाख का चेक दिया गया
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया है कि, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपए का चेक प्रदान कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आई जी राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी रात में ही महू पहुंच गये थे। उन्होंने सारी रात वहीं रहकर परिस्थितियों पर नजर रखी एवं आवश्यक प्रशासनिक व कानून व्यवस्था के उपाय सुनिश्चित किये।
मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गयी है
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया है कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के बाद मजिस्ट्रीयल जाचं के आदेश दे दिए गए हैं। मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गयी है। कलेक्टर ने कहा है कि, यह बहुत ही दुख की घटना है। इस घड़ी में शासन प्रशासन पूरी तरह उनके परिजनों के साथ है। हमारी संवेदना उनके साथ है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पांचों थाना क्षेत्रों में रैली, धरना प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है। धारा 144 लागू की है। इसके अलावा एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट पदस्थ किए गए हैं। छोटी जाम, महू, डोंगरगांव में पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। घटना में घायलों के समुचित व नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था भी की गई है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
इंदौर के पास महू में देर रात एक युवती की मौत हो गई, जहां युवती की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उधर, घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक युवती का अपहरण कर उसे यहां लाया गया था और करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। उधर, आरोपी के परिजन, युवती को पानी गर्म करने के दौरान इलेक्ट्रिक रॉड से करंट लगने की बात कह रहे है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़े- MP के किसानों की किस्मत बदलेगा बांस, फर्नीचर और घर बनाने की मिलेगी ट्रेनिंग












Click it and Unblock the Notifications