MP: तेज रफ्तार में कार दौड़ाना युवती को पड़ा भारी, पेड़ से टकराकर हुआ ऐसा हाल
इंदौर, 22 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार असंतुलित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, और फिर बिजली के खंभे को चपेट में लेते हुए पेड़ से जा टकराई। इतना ही नहीं पेड़ से टकराने के बाद यह कार झोपड़ी में जाकर दीवार पर रुक गई, जहां इस हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए। वहीं कार चला रही युवती घायल हुई है। यह हादसा जिसने भी देखा वह घबरा गया, जहां हादसे के तुरंत बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। यह हादसा पिपलियाहाना रोड पर तिलक नगर थाने के पास हुआ। वहीं इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने कार चला रही युवती को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, यह घटनाक्रम शनिवार देर रात का है, जब एक युवती कार लेकर अपनी सहेली के घर से अपने घर जा रही थी। तभी कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार फुटपाथ पर चढ़ गई। इतना ही नहीं अनियंत्रित यह कार फुटपाथ पर चढ़ने के बाद बिजली के खंभे को चपेट में लेते हुए पेड़ से जा टकराई, और फिर एक झोपड़ी में जाकर दीवार पर रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह हादसा बेहद ही खतरनाक था, जिसमें कुछ लोग बाल-बाल बच गए। वहीं अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हाल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कार तेज रफ्तार में कृषि कॉलेज की तरफ से आ रही थी, जहां अचानक अनियंत्रित होने के चलते कार फुटपाथ पर चढ़ गई, और फिर बिजली के खंबे को चपेट में लेते हुए पेड़ से जा टकराई। इतना ही नहीं यह कार एक झोपड़ी में जा घुसी, और दीवार पर रुक गई। बताया जा रहा है कि, झोपड़ी में बुजुर्ग सो रहे थे जो बाल-बाल बच गए, तो वहीं कार सवार युवती को चोट आई है। फिलहाल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब होश आने पर युवती के बयान लिए जाएंगे, और फिर ही इस हादसे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications