फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन, साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा ने कही ये बात

इंदौर, 17 अगस्त: इन दिनों मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में लगातार फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियों के आने का सिलसिला जारी है, जहां पिछले दिनों भी बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों ने इंदौर आकर अपनी-अपनी फिल्म का प्रमोशन किया था, तो वहीं अब अपनी नई फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन के लिए साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इंदौर आए, यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए फिल्म को लेकर जानकारी साझा की हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक्टर विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा थी। फैंस सपने पसंदीदा एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे थे।

indore

सुर्खियां बटोर रही फिल्म

फिल्म लाइगर का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार है, जहां फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यही कारण है कि, फिल्म अपनी रिलीज डेट के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है, जहां फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इस फिल्म के साथ ही साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसके चलते भी यह फिल्म बेहद खास हो चली है। वहीं अब दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है, जहां फिल्म आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

25 अगस्त से सिनेमाघरों में लगेगी फिल्म

फिल्म लाइगर की बात करें तो इसमें साउथ की सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ ही अभिनेत्री अनन्या पांडे मुख्य किरदार में नजर आएंगी। दोनों ही सुपर स्टार्स की यह फिल्म 25 अगस्त से सिनेमाघरों में लगेगी, तो वहीं उससे पहले फिल्म के प्रमोशन का सिलसिला जारी है, जहां सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे अलग-अलग शहरों में पहुंचकर फिल्म लाइगर का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश आकर अच्छा लगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया कि सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे को इंदौर आ कर कैसा लग रहा है, तो इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि, मैं दूसरी बार मध्य प्रदेश आई हूं, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस दौरान सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+