इंदौर नगर निगम चुनाव में रोड शो नहीं करेंगे सोनू सूद, Twitter पर लिखा- अफवाहों पर विश्वास ना करें!

इंदौर, 27 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम चुनाव की हलचल तेज हैं, जहां अब जल्द ही चुनाव मैदान में स्टार प्रचारकों के उतरने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के रोड़ शो की चर्चाएं सियासी गलियारों में चल रही थी, वहीं अब सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

indore

एक तरफ जहां कांग्रेस, बीजेपी को टक्कर देने के लिए स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म अभिनेता सोनू सूद के रोड़ शो की चर्चाओं के बीच सोनू सूद ने खुद ट्वीट कर इसे अफवाह बताया। साथ ही सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा की, मैं किसी रोड शो के लिए इंदौर नहीं आ रहा, अफ़वाहों पर विश्वास ना करें।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक संभालेंगे चुनाव मैदान

कांग्रेस भी नगर निगम चुनाव में दमखम के साथ जुटी हुई नजर आ रही है, जहां कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राजस्थान कांग्रेस के युवा चेहरे सचिन पायलट और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे दिग्गज नेता बतौर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के मैदान में नजर आ सकते हैं।

दोनों दलों ने अपनी तैयारियां तेज की है

इंदौर में नगर निगम चुनाव की हलचल अब बढ़ती चली जा रही है, जहां अब जल्द ही निगम चुनाव के मैदान में स्टार प्रचारकों के उतरने का सिलसिला शुरू होगा, जहां इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+