Video : Sonu Sood को पसंद आई Indore की सफाई, जमकर की सराहना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म अभिनेता सोनू सूद सफाई मित्र महिला से संवाद करते हुए इंदौर की स्वच्छता की सराहना कर रहे हैं।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद हाल ही में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए थे, जहां देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर आए सोनू सूद को इंदौर की सफाई बेहद पसंद आई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म अभिनेता सोनू सूद सफाई मित्र महिला से संवाद करते हुए इंदौर की स्वच्छता की सराहना कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में सोनू सूद स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार छठी बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर की स्वच्छता को लेकर कुछ बातें कहते नजर आ रहे हैं। वहीं अब सोनू सूद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।
Recommended Video

वायरल वीडियो में सोनू सूद ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनू सूद सफाई कर रही महिला के पास पहुंचते हैं, और उनका हालचाल जानते हुए कहते हैं कि, हम लोग इंदौर में हैं, जो देश की सबसे क्लीन सिटी माना जाता है। वहीं इसके बाद सोनू सूद सफाईकर्मी महिला से काम के बारे में जानकारी लेते हैं। वहीं इसके बाद वे कहते हैं कि, सबसे बड़ी सीखने की बात यह है कि, इंदौर जब क्लीन सिटी हो सकता है, तो हमारे शहर क्यों नहीं हो सकते, हम रिस्पांसिबिलिटी लें, अपने शहर को स्वच्छ रखें, और जैसा इंदौर है, वैसे बने।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद इंदौर आए थे
हाल ही में फिल्म अभिनेता सोनू सूद इंदौर आए थे, जहां वे इंदौर आने के बाद सड़क मार्ग से धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। यहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए थे। इस दौरान सोनू सूद के साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही थी। वहीं सोनू सूद ने एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में भी हिस्सा लिया था। साथ ही उज्जैन में सोनू सूद ने गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए सहयोग राशि जुटाने की अपील भी वीडियो जारी कर की थी। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू सूद इंदौर की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आया, और अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आया है।
ये भी पढ़े- Indore : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, CM Shivraj ने बैठक कर दिए दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications